Tuesday 14-Apr-2026

पप्पू यादव को धमकाने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई से क्या है कनेक्शन?

पप्पू यादव को धमकाने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई से क्या है कनेक्शन?

पूर्णिया, इंपैक्ट लाइव टीम।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड को भी बरामद कर लिया है।आरोपी को रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस पूर्णिया आई है। बता दें कि पप्पू यादव के एक ट्वीट के बाद उनको दुबई के नंबर से WhatsApp कॉल आई थी, जिसके बाद पप्पू यादव ने कॉल करने वाले की शिकायत डीजीपी से की थी।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस उस आरोपी तक पहुंची जिसने धमकाया था। आरोपी शख्स का नाम महेश पांडेय है, जो कि दिल्ली का रहने वाला है। इसकी साली दुबई में रहती है, जहां यह गया था। दुबई से ही महेश पांडेय सिम कार्ड लेकर आया था। उसी सिम का इस्तेमाल महेश पांडेय ने पप्पू यादव को धमकाने के लिए किया था। उसने फोन कॉल करके पप्पू यादव को अनर्गल बयान बाजी रोक देने की बात कही थी। पप्पू यादव को धमकी देने वालों में तीन चार आरोपी हैं, जिसमें से महेन्द्र पांडेय का भी नाम था।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2