Tuesday 21-Apr-2026

Tag : Bihar police

Nov 30, 2024

24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे... पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग से फिर मिली धमकी, बुलेट प्रूफ गाड़ी के सवाल पर भड़के पूर्णिया सांसद

पप्पू यादव को तीसरी बार धमकी भरा मैसेज मिला है। शुक्रवार को ये व्हाट्सएप मैसेज पाकिस्तान के नंबर से आया है। मैसेज के अलावा एक धमाके का वीडियो है, जिसके ऊपर लिखा है कि 'सेम विद यू'। इस मैसेज में लिखा है कि आखरी 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे।

Nov 27, 2024

कबाड़ी दुकान में ब्लास्ट, कचरा बेचने पहुंचे 2 बच्चे घायल; कैसे हुआ धमाका? जांच में जुटी पुलिस

बिहार के गया जिले में एक कबाड़ी दुकान में धमाका हो गया। कबाड़ी दुकान में दो बच्चे कुछ कचरा बेचने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जैसे ही बोरा से कचरे को बाहर निकाला तो धमाका हो गया। घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलबिगहा मोहल्ले की है।

Nov 20, 2024

गया में RJD विधायक का भाई गिरफ्तार, ATS की बड़ी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?

गया जिले के अतरी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक अजय यादव के भाई विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। एटीएस ने नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उसे अरेस्ट किया है। विवेक यादव काफी समय से फरार चल रहा था। लगातार छापेमारी के बावजूद वह गिरफ्त में नहीं आ रहा था।

Nov 19, 2024

जान से मारने की धमकी पर बोले पप्पू यादव, ये सब छोड़िये; कौन मरेगा...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि ये सब छोड़िये, हम तो सब जगह मोटरसाइकिल पर घूम रहें हैं। हमारा एक ही लक्ष्य है कि झारखंड को बचाना और हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना। हम दिन भर चल रहे हैं। कौन मरेगा इसकी परवाह हम नहीं करते।

Nov 18, 2024

बिहार में थाना इंचार्ज बनने के लिए अनोखी पहल, न परीक्षा न फिजिकल; सीधे मिलेगी तैनाती...

बिहार पुलिस आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए तथा पुलिस और जनता में बेहतर संबंध बनाने के लिए कई तरह की नई पहल करने में जुटी है। ऐसे में पूर्वी चंपारण पुलिस ने थाना प्रभारियों की नियुक्ति के लिए नई और अनोखी पहल की है।

Nov 18, 2024

24 दिसंबर को ऊपर पहुंचा देंगे... लॉरेंस गैंग से पप्पू यादव को फिर मिली धमकी, पाकिस्तान से आया फोन

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से धमकी मिली है। सोमवार की दोपहर पप्पू यादव को पाकिस्तान से फोन आया। कॉल करने वाले ने कहा कि गोल्डी भाई ने मुझे बोला था फोन करने के लिए।

Nov 08, 2024

इसी पिस्टल से मारेंगे... पप्पू यादव को फिर मिली धमकी, कहा- 6 लोगों को मेरे नाम की सुपारी...

पप्पू यादव ने कहा है कि व्हाट्सएप चैट में धमकी देने वाला कहता है कि 6 आदमी को पप्पू यादव को मारने की सुपारी मिली है। धमकी देने वाले ने तुर्की मेड एक पिस्टल भी चैट में डाला है कि इसी पिस्टल से मारेंगे। आखिर कौन लोग हैं जो इस तरह का काम कर रहे हैं। बार-बार मुझे धमकी मिल रही है। इसको लेकर 6 बार प्राथमिकी दर्ज करवाया।

Nov 02, 2024

पप्पू यादव को धमकाने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई से क्या है कनेक्शन?

लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड को भी बरामद कर लिया है।आरोपी को रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस पूर्णिया आई है।

Nov 01, 2024

Facebook live आए पप्पू यादव, सलमान खान और कंगना रनौत का लिया नाम; जानिए क्या कहा?

फेसबुक लाइव के जरिए पप्पू यादव ने कहा कि मैंने लॉरेंस बिश्नोई के आदमी को भी कहा कि तुम्हें किसे मारना है किसे क्या करना है यह तुम्हारा दायित्व है। मैं नहीं जानता कि मुझे धमकी देने के लिए अमन साहू हो या मयंक हो इनको किसने कितने पैसे दिए। आप किसको मारना चाहते हैं, सलमान खान को या किसी और को, मुझे क्या लेना देना? मेरी व्यक्तिगत दुश्मनी किसी से नहीं है।

Oct 30, 2024

बिश्नोई गैंग की धमकी से डर गए पप्पू यादव? सांसद ने कहा- कौन है ये प्राणी...

पप्पू यादव को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के भाई द्वारा वॉट्सएप ऑडियो कॉल के जरिए दी गई है। पप्पू यादव ने पुलिस के एक सीनियर अधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी भी दी है।

Oct 30, 2024

दिवाली-छठ की ड्यूटी करने बिहार पुलिसकर्मियों से भरी बस खाई में पलटी, 29 घायल; मची चीख पुकार

पुलिसकर्मियों से भरी बस खाई में पलट गई। हादसे में 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायल पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया, जहां से 10 पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवान थे।

Oct 28, 2024

सहरसा में दिन दहाड़े वकील की हत्या, कोर्ट जाने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

बिहार के सहरसा में वकील की हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दुलारचंद्र शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जो रोजाना की तरह आज भी कोर्ट जाने के लिए घर से निकले थे. सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर सहरसा जाते लेकिन रास्ते में ही अपराधियों ने उनको गोली मार दी।

Oct 28, 2024

लोगों से उगाही करने वाला फर्जी दारोगा गिरफ्तार, धौंस जमाकर दुकानदारों से लिए हजारों रुपये

रामकृष्णा नगर पुलिस ने लोगों से उगाही करने वाले एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। वह खुद को एजी कार्यालय में तैनात बताता था। आरोपित पुलिस की धौंस जमा इलाके के दुकानदार व अन्य लोगों से हजारों रुपये ले चुका है।

Sep 25, 2024

बिहार में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट में पेचकस और चाकू घोंपा; 70 से अधिक टांके लगे

बक्सर सदर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ एससी मिश्रा ने बताया है कि महिला के शरीर पर धारधार हथियार से जख्मी करने के कई निशान हैं। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। महिला 9 माह की गर्भवती है। गर्भ में पल रहे शिशु की जान पर भी खतरा बना हुआ है।

Sep 25, 2024

VIDEO: शिवदीप लांडे से मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगे बुजुर्ग, सुपरकॉप भी हुए इमोशनल

शिवदीप लांडे ने बुजुर्ग से मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है और लिखा है कि मेरे त्यागपत्र के बाद कई युवा वर्ग मुझसे मिलना चाहते हैं। हजारों संदेश मिल रहे हैं और काफी लोग मेरे सरकारी आवास के बाहर जमा हो रहे हैं। मैं अभी किसी से नहीं मिल पाया हूं, लेकिन आपका स्नेह मुझ तक पहुंच रहा है।

Sep 23, 2024

का है रे? हम सीएम के रिश्तेदार हैं, मुकेश सहनी का नाम लेकर थानेदार ने बोला अपशब्द; ऑडियो वायरल

वायरल ऑडियो में पुलिस अधिकारी को कहते सुना जा सकता है कि का है रे? हम बिहार के सीएम के रिश्तेदार हैं, नहीं जानते हो क्या? मुकेश साहनी मेरा क्या कर लेगा? बातचीत का यह ऑडियो सुनने से साफ पता चलता है कि किसी आपराधिक घटना के पीड़ित से पुलिस अफसर की बातचीत हो रही है।

Sep 19, 2024

Bihar के तेज तर्रार IPS शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा, सुपरकॉप ने कहा- बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी

शिवदीप लांडे 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बिहार कैडर में रहने के दौरान उन्होंने बिहार के पटना, अररिया, पूर्णिया और मुंगेर जिलों में आरक्षी अधीक्षक के रूप में कार्य किया। पटना (मध्य क्षेत्र) के एसपी के रूप में वे काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने करियर में कई अपराधियों को गिरफ्तार किया और सख्त कार्रवाई की।

Sep 12, 2024

बिहार में IPS अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले गए; दीपक रंजन पटना एसपी बनाए गए

बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कुल 29 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। दीपक रंजन को पटना एसपी बनाया गया है। वहीं विनय तिवारी को मुजफ्फरपुर रेल एसपी बनाया गया है।

Sep 09, 2024

RJD सांसद सुधाकर सिंह को मिली धमकी, शिकायत करने पर थानेदार ने कहा- सांसद और विधायकों को जेब में लेकर घूमता हूं

आरजेडी सांसद ने एक्स पर लिखा है कि रामगढ़ प्रखंड के ग्राम नरहन और लबेदहा के स्थानीय किसानों ने मुझसे शिकायत की कि रात्रि के 12 बजे रामगढ़ थाना प्रभारी द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है। जब मैंने इस संबंध में और मुझे मिली धमकी के बारे में थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। थाना प्रभारी ने मुझे धमकाते हुए कहा कि वे मेरे जैसे बहुत से सांसदों और विधायकों को अपनी जेब में रखकर घूमते हैं।

Sep 09, 2024

बिहार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं, गया में डायल 112 टीम पर हमला; बाइक और पिस्टल लूट कर भागे

अपराधियों के द्वारा कुछ लोगों के साथ मारपीट और छिनतई की जा रही थी। इस क्रम में सूचना मिलते ही डायल 112 की मोटरसाइकिल गश्ती टीम पहुंच गई। डायल 112 बाइक गश्ती के जवानों ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की लेकिन अपराधी इनपर भारी पड़ गए। डायल 112 बाइक गश्ती की टीम पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए एक पिस्टल और बाइक लूट ली।

Aug 30, 2024

आलोक राज बने बिहार के नए DGP, अधिसूचना जारी; CM नीतीश से की मुलाकात

सीनियर आईपीएस अधिकारी आलोक राज बिहार ने डीजीपी बनाए गए हैं। इस संबंध में नीतीश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज काफी सुलझे हुए माने जाते हैं। निगरानी के डीजी आलोक राज को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Aug 29, 2024

आरएस भट्टी के बाद कौन? बिहार में नए DGP की तलाश शुरू, रेस में इन अधिकारियों के नाम

राज्य सरकार के पास पुलिस महानिदेशक पद पर नियुक्ति के लिए तीन विकल्प मौजूद हैं। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विनय कुमार, शोभा अहोतकर एवं आलोक राज बिहार के डीजीपी पद के प्रबल दावेदार हैं।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add6