Tuesday 28-Jul-2026

24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे... पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग से फिर मिली धमकी, बुलेट प्रूफ गाड़ी के सवाल पर भड़के पूर्णिया सांसद

 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे... पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग से फिर मिली धमकी, बुलेट प्रूफ गाड़ी के सवाल पर भड़के पूर्णिया सांसद

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार की धमकी में सिर्फ 24 घंटे की मोहलत दी गई है। इसे लेकर शनिवार को पप्पू यादव ने मीडिया से बात की, जहां तीसरी बार धमकी दिए जाने के सवाल पर बोलते हुए वो भड़क गए. भड़कने की वजह बनी उनकी बुलेट प्रूफ गाड़ी, जो उन्हें उनके दोस्त ने उपहार में दी है।

दरअसल, मीडिया ने उनसे पूछ लिया कि बुलेट प्रूफ लैंड क्रूज़र दोस्त की तरफ से गिफ्ट मिलने के बाद अब सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं कि बुलेट प्रूफ गाड़ी सरकार मुहैया कराती है, फिर पप्पू यादव के दोस्त ने कैसे ये कार गिफ्ट में दे दी? इसी सवाल पर पप्पू यादव भड़क गए और कहा कि सरकार से बोलिए हमसे पूछ लेने के लिए, कौन ऐसा बोलता है?

पप्पू यादव ने आगे कहा कि हर आदमी को बुलेट प्रूफ गाड़ी रखने का अधिकार है। उन्हें रखने का तरीका होना चाहिए। फिर उन्होंने सत्ता पक्ष से सीधा सवाल किया कि आपके बाप, दादा, नाना सबको जेड प्लस सुरक्षा चाहिए, आप किसी के ज़िंदगी पर भी राजनीति करते हैं।

impact add4

बता दें कि पप्पू यादव को तीसरी बार धमकी भरा मैसेज मिला है। शुक्रवार को ये व्हाट्सएप मैसेज पाकिस्तान के नंबर से आया है। मैसेज के अलावा एक धमाके का वीडियो है, जिसके ऊपर लिखा है कि 'सेम विद यू'। इस मैसेज में लिखा है कि आखरी 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे। हमारी सारी तैयारी मुकम्मल है, हमारे साथी तेरे बहुत पास पहुंच गए हैं।

पप्पू यादव ने पाकिस्तान के नंबर से आए धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ मैसेज ही नहीं आया है, बल्कि कॉल करके बोला है कि रात में 2 बार तुम बच गए हो। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए, सच्चाई और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक बार क्या एक लाख बार मरने को हम तैयार हैं।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add4