Saturday 19-Sep-2026

जान से मारने की धमकी पर बोले पप्पू यादव, ये सब छोड़िये; कौन मरेगा...

जान से मारने की धमकी पर बोले पप्पू यादव, ये सब छोड़िये; कौन मरेगा...

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

जान से मारने की धमकी दिए जाने को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि ये सब छोड़िये, हम तो सब जगह मोटरसाइकिल पर घूम रहें हैं। हमारा एक ही लक्ष्य है कि झारखंड को बचाना और हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना। हम दिन भर चल रहे हैं। कौन मरेगा इसकी परवाह हम नहीं करते।

पप्पू यादव ने कहा कि झारखंड बहुत शांतिप्रिय राज्य है। यहां नफरत की राजनीती नहीं हो सकती। बीजेपी जब भी चुनाव लड़ती है तो वो नफरत पैदा करती है। अभी मणिपुर में हत्या और रेप नहीं रुका। जिससे मणिपुर नहीं संभला उससे क्या देश संभलेगा? जो चीन के सामने नतमस्तक हो जाए।

impact add6

झारखंड में बीजेपी लगातार बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठा रही है। इसे लेकर पप्पू यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि 17 लाख रोहिंग्या पूरी दुनिया में हैं। इनमें 11 सालों में कितने आए, ये मोदी क्यों नहीं बता सकते। ये गलती किसकी है? ये कमी होम मिनिस्टर और डिफेन्स मिनिस्टर की है तो ये दोनों इस्तीफा दे दें। ये बीजेपी वाले गाय कटवाने लगते हैं नफरत पैदा करते हैं।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add6