Friday 05-Dec-2025

बिहार में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट में पेचकस और चाकू घोंपा; 70 से अधिक टांके लगे

बिहार में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट में पेचकस और चाकू घोंपा; 70 से अधिक टांके लगे

बक्सर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सनकी पति ने घर का दरवाजा बंदकर अपनी गर्भवती पत्नी के पेट में पेचकस और चाकू घोंप दिया। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो उसने शरीर के अन्य हिस्सों पर कैंची और पिलास से ताबड़तोड़ हमला किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोप पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है।

घायल महिला की बहन रेखा देवी ने बताया कि उसकी बहन प्रीति देवी की शादी एक साल पहले ही पांडेय पट्टी निवासी राज नारायण चौधरी के पुत्र रवि चौधरी से हुई थी। शादी के बाद से पति समेत ससुरालवाले दहेज के लिए बहन को बुरी तरह से प्रताड़ित कर रहे थे। प्रीति जब गर्भवती हुई तो कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद वह सिमरी थाना क्षेत्र के नगरपुरा गांव स्थित अपनी मौसी के यहां चली गई थी। मंगलवार को प्रीति का पति उसकी विदाई कराकर ससुराल लाया था।

impact add3

मंगलवार की रात तकरीबन 12 बजे उसने घर का दरवाजा बंद कर पत्नी पर ताबड़तोड़ पेचकस, कैची, चाकू और पिलास से वार कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। परिजनों ने पड़ोसियों की सहायता से कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने 70 से अधिक टांके लगाने के साथ ही चिंताजनक स्थिति में उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं, चिकित्सकों ने बताया कि घायल महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

बक्सर सदर अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ एससी मिश्रा ने बताया है कि महिला के शरीर पर धारधार हथियार से जख्मी करने के कई निशान हैं। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। महिला 9 माह की गर्भवती है। गर्भ में पल रहे शिशु की जान पर भी खतरा बना हुआ है। फिलहाल उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इस बीच पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि पत्नी के व्यवहार से वो नाराज था। उसकी पत्नी उसपर बेवजह शक करती थी। वो कही जाता था तो कई सवाल पूछती थी। इसलिए गुस्से में उसने अपनी पत्नी को चोट पहुंचाया।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add5