Thursday 19-Feb-2026

Facebook live आए पप्पू यादव, सलमान खान और कंगना रनौत का लिया नाम; जानिए क्या कहा?

Facebook live आए पप्पू यादव, सलमान खान और कंगना रनौत का लिया नाम; जानिए क्या कहा?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव कथित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकी के बाद जेड प्लस सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। इस बीच शुक्रवार को पप्पू यादव ने फेसबुक लाइव आकर बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव ने कहा है कि जो लोग मेरी आलोचना करते हैं कि पप्पू यादव डर गया तो मरवा दो न, कौन रोक रहा है? लेकिन हिंदुस्तान से सच गायब हो जाएगा। मैं डर के कारण कुछ नहीं करूंगा ऐसी बात नहीं है, डर से जीने की आदत मुझे नहीं है।

फेसबुक लाइव के जरिए पप्पू यादव ने कहा कि मैंने लॉरेंस बिश्नोई के आदमी को भी कहा कि तुम्हें किसे मारना है किसे क्या करना है यह तुम्हारा दायित्व है। मैं नहीं जानता कि मुझे धमकी देने के लिए अमन साहू हो या मयंक हो इनको किसने कितने पैसे दिए। आप किसको मारना चाहते हैं, सलमान खान को या किसी और को, मुझे क्या लेना देना? मेरी व्यक्तिगत दुश्मनी किसी से नहीं है।

पूर्णिया सांसद ने कुछ नेताओं को नाम लिए बिना कहा कि हम लोगों की मदद करते हैं तो उसमें बीजेपी समर्थक होते हैं, आरजेडी समर्थक होते हैं, पप्पू समर्थक होते हैं, कांग्रेस समर्थक होते हैं, उस समय मैं यह नहीं देखता हूं, इंसान के नाते मदद करता हूं। आपको लगता है कि मैं डर गया हूं तो आप उसी में खुश रहिए, मैं डर गया हूं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लिखा जाता है कि पप्पू यादव डर गए, सुरक्षा के लिए यह सब नौटंकी कर रहे हैं, तो सुधीर यादव को किस बात का डर था? कंगना रनौत को किस बात का डर था? उन्हें क्यों सुरक्षा दी गई? जब हम झारखंड से लौट रहे थे तब रात के एक बजे धमकी दी गई। इसको देखना चाहिए। जब लगातार धमकी मिल रही हो और सरकार की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा हो तो अब न्यायपालिका ही सहारा है।

impact add1

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3