Friday 11-Sep-2026

आलोक राज बने बिहार के नए DGP, अधिसूचना जारी; CM नीतीश से की मुलाकात

आलोक राज बने बिहार के नए DGP, अधिसूचना जारी; CM नीतीश से की मुलाकात

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम

सीनियर आईपीएस अधिकारी आलोक राज बिहार ने डीजीपी बनाए गए हैं। इस संबंध में नीतीश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज काफी सुलझे हुए माने जाते हैं। निगरानी के डीजी आलोक राज को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आलोक राज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। 

नीतीश सरकार ने एक साथ दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की सेवा केंद्र सरकार को सौंप दी है। बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी की सेवा भी गृह मंत्रालय को सौंपी गई है। वहीं दूसरे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं भृगु श्रीनिवासन। इनकी सेवा भी गृह मंत्रालय भारत सरकार को सौंप दी गई है। इसके अलावा एक एडीजी का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4