Saturday 19-Sep-2026

बिहार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं, गया में डायल 112 टीम पर हमला; बाइक और पिस्टल लूट कर भागे

बिहार में पुलिस भी सुरक्षित नहीं, गया में डायल 112 टीम पर हमला; बाइक और पिस्टल लूट कर भागे

गया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में आम जनता तो अपराधियों के निशाने पर तो है ही, पुलिस को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला गया का है, जहां डायल 112 टीम पर हमला कर अज्ञात बदमाशों ने बाइक और पिस्टल छीन ली। इस दौरान पुलिसकर्मी को भी घायल कर दिया। भागने के दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की। इस घटना के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। घटना रविवार रात मुफस्सिन थाना क्षेत्र के मेहता पेट्रोल पंप के सामने स्थित आरओबी के पास की है।

जानकारी के अनुसार अपराधियों के द्वारा कुछ लोगों के साथ मारपीट और छिनतई की जा रही थी। इस क्रम में सूचना मिलते ही डायल 112 की मोटरसाइकिल गश्ती टीम पहुंच गई। डायल 112 बाइक गश्ती के जवानों ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की लेकिन अपराधी इनपर भारी पड़ गए। डायल 112 बाइक गश्ती की टीम पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए एक पिस्टल और बाइक लूट ली। हालांकि पुलिस की ओर से पिस्टल छिनतई की पुष्टि नहीं की गई है।

impact add1

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी और तुरंत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई बाइक को बरामद कर लिया गया है। अपराधियों की संख्या 6 के आसपास बताई गई है। फिलहाल पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं घायल जवान का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस की गठित एसआईटी की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

एसएसपी आशीष भारती ने बताया है कि बीती रात्रि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में डायल 112 के मोटरसाइकिल टीम पर हमले की सूचना मिली है। सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई है। दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छीनी गई बाइक को बरामद कर लिया गया है। पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फरार चल रहे अन्य अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add3