Friday 01-May-2026

पटना में बीजेपी नेता की हत्या, अपराधियों ने गले से चेन झपटा; मोबाइल छिना, फिर सिर में मारी गोली

पटना में बीजेपी नेता की हत्या, अपराधियों ने गले से चेन झपटा; मोबाइल छिना, फिर सिर में मारी गोली

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

राजधानी पटना में सोमवार तड़के बीजेपी नेता की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटना सिटी के मंगल तालाब के पास मनोज कमलिया गेट की है। मृतक की पहचान बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा के रूप में की गई है। बताया गया है कि श्याम सुंदर मनोज कमलिया गेट के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। श्याम सुंदर बीजेपी से पटना सिटी चौक के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष थे।

इस संबंध में पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुबह 6 बजे सूचना मिली कि एक युवह हैं, जिनका मुन्ना शर्मा है, उनकी अपराधियों ने हत्या कर दी है। उनके परिजन अस्पताल ले गए थे लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। अनुसंधान किया जा रहा है। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

impact add1

इस घटना को लेकर मृतक श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा के एक साथी ने बताया कि वे बहुत ही व्यवहारिक और जुझारू व्यक्ति थे। वे भाजपा के पटना सिटी चौक के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष थे। हम लोग हर दिन मंगल तालाब आकर मॉर्निंग वॉक करते हैं। सुबह हम लोग आए तो पता चला कि उनकी हत्या हो गई है। उन्होंने कहा कि जो कैमरा लगा हुआ है उससे हम लोग वीडियो निकालकर देखे हैं। यह पता चल रहा है कि वो (मुन्ना शर्मा) मंदिर में दर्शन करके निकले और किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से दो लड़के पहुंचे और उनके गर्दन से चेन छीन ली, मोबाइल छीना और सिर में गोली मारकर भाग गए।