निरंजना नदी के घाट पर बराबर की चिता बनाकर जब पति परमानंद, पत्नी सोनी और एक साल की बेटी तन्नू के शव चिता पर रखे गए तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस दृश्य को जिसने भी देखा, उसी की आंखों से बरबस ही आंसू निकल पड़े।
गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के सीढ शिवाला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी के बाइक के परखचे उड़ गए और टंकी फट गई। इससे बाइक में आग लग गई। बाइक पर सवार तीन युवकों में दो की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
बिहार के गया जिले में एक कबाड़ी दुकान में धमाका हो गया। कबाड़ी दुकान में दो बच्चे कुछ कचरा बेचने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जैसे ही बोरा से कचरे को बाहर निकाला तो धमाका हो गया। घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलबिगहा मोहल्ले की है।
गया जिले के अतरी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक अजय यादव के भाई विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। एटीएस ने नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उसे अरेस्ट किया है। विवेक यादव काफी समय से फरार चल रहा था। लगातार छापेमारी के बावजूद वह गिरफ्त में नहीं आ रहा था।
उन्होंने कहा कि हम तेजस्वी यादव को आगाह कर देना चाहते हैं। ये तेजस्वी यादव के पापा मम्मी के समय का राज नहीं है। श्याम सुंदर ने अपने बयान में यादव समाज के चार लोगों का नाम लिया है, जिस पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। श्याम सुंदर ने आगे कहा कि जो हमलावर थे, उन्होंने एनडीए के सभी शीर्ष नेतृत्व को गाली दी है।
बिहार के गया जिले में जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए की रेड पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह एनआईकी की टीम मनोरमा देवी के आवास पर पहुंची। घर के अंदर पदाधिकारी पूछताछ में जुटे हैं।
अपराधियों के द्वारा कुछ लोगों के साथ मारपीट और छिनतई की जा रही थी। इस क्रम में सूचना मिलते ही डायल 112 की मोटरसाइकिल गश्ती टीम पहुंच गई। डायल 112 बाइक गश्ती के जवानों ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की लेकिन अपराधी इनपर भारी पड़ गए। डायल 112 बाइक गश्ती की टीम पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए एक पिस्टल और बाइक लूट ली।