Saturday 19-Sep-2026

गया में पूर्व JDU MLC मनोरमा देवी के घर NIA की रेड, नोट गिनने की मशीन मंगाई गई

गया में पूर्व JDU MLC मनोरमा देवी के घर NIA की रेड, नोट गिनने की मशीन मंगाई गई

गया, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के गया जिले में जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए की रेड पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह एनआईकी की टीम मनोरमा देवी के आवास पर पहुंची। घर के अंदर पदाधिकारी पूछताछ में जुटे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोट गिनने की मशीन भी मंगाई गई है।

बताया जाता है कि एनआईए के पास सूचना आई थी, जिसके बाद एनआईए की टीम छापेमारी करने आई है। किस तरह का कनेक्शन जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के संबंध में एनआईए को प्राप्त हुआ है, इसके संबंध में अभी कोई कुछ खुलकर नहीं बता रहा है।

impact add5

मनोरमा देवी के घर पर पहुंचने वाले किसी भी व्यक्ति को बाहर ही रोक दिया जा रहा है। आवास को पूरी तरह से घेराबंदी कर कार्रवाई हो रही है। नक्सली कनेक्शन की सूचना के बाद एनआईए की छापेमारी की बात सामने आ रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारी फिलहाल कुछ नहीं बोल रहे हैं।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add4