Wednesday 05-Aug-2026

गया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, टंकी फटने से लगी आग; 2 युवक जिंदा जले

गया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, टंकी फटने से लगी आग; 2 युवक जिंदा जले

गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के सीढ शिवाला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी के बाइक के परखचे उड़ गए और टंकी फट गई। इससे बाइक में आग लग गई। बाइक पर सवार तीन युवकों में दो की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक अतरी थाना क्षेत्र के पाली गांव के सुरेंद्र यादव के पुत्र दीपक कुमार (25) और बंधु बीघा गांव के रविंद्र मिस्त्री के पुत्र अमरजीत कुमार (20) थे। घायल युवक राजू कुमार पाली गांव का रहने वाला है। घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह दुर्घटना विकटा गाड़ी से हुई है। अब जांच में पता चलेगा कि दुर्घटना किस वाहन से हुई। अतरी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। एक युवक घायल है।

impact add5

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखिया अरुण यादव के भाई सारुन कुमार दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और आग में जल रहे युवकों को बाहर निकला। तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से अस्पताल भेजा गया। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6