निरंजना नदी के घाट पर बराबर की चिता बनाकर जब पति परमानंद, पत्नी सोनी और एक साल की बेटी तन्नू के शव चिता पर रखे गए तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस दृश्य को जिसने भी देखा, उसी की आंखों से बरबस ही आंसू निकल पड़े।
गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के सीढ शिवाला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी के बाइक के परखचे उड़ गए और टंकी फट गई। इससे बाइक में आग लग गई। बाइक पर सवार तीन युवकों में दो की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में देर रात तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार हादसा बसना पुलिस थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना पटेवा थाना क्षेत्र की है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तिरवा में बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई जहां ट्रक ने स्कार्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो कई मीटर तक घिसटती चली गई।
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार को राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस ने खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गरलाडिन्ने मंडल में हुई।
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 4 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करीब आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में घायल छात्रों को बिहटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग लगाकर फूंक दिया। बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग में विष्णुपुरा गांव के पास की घटना है।
उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में लहरापुर गांव के निकट गंगा बाबा के पास शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गये।
झारखंड के हजारीबाग जिले में आज सुबह बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। बस पर लगभग 50 लोग सवार थे। सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नेशनल हाईवे -74 स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन के समीप बीती देर रात लगभग दो बजे घने कोहरे में कार व आटो में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक समेत सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हा दुल्हन, दूल्हे का भाई मौसी समेत सगे संबंधी शामिल हैं।
उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि में एक कंटेनर और कार की भिड़ंत हो गई,जिसमें कार सवार तीन युवक और तीन युवतियों सहित कुल छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को बहुत मुश्किल से बाहर निकाला।
बिहार के जमुई जिले में रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर नरियाना पुल के पास की है।
दुर्घटना के संबंध में एसपी ग्रामीण अखिलेश कुमार भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 49 पर खराब खड़े हुए ट्रक में एक निजी बस पीछे से जाकर टकराई है। पता चला है कि बस ड्राइवर नशे में था और उसी की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है जवकि खराब खड़े हुए ट्रक के पीछे अवरोधक भी लगे हुए थे।
बलरामपुर में हुए सड़क हादसे में एक साथ 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। हादसे में सभी मृत लोगों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को लेकर बताया गया है कि नजीबाबाद रोड पर अचानक सामने आए सांड को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाए तो कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर पलटी गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई।
जम्मू- कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना का वाहन पलट जाने से एक सेना का जवान शहीद हो गया और आठ अन्य घायल हो गये। सेना के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना कुलगाम के दम्हल हंजिपोरा में शुक्रवार देर रात तब हुई, जब कुछ सैनिक एक अभियान के लिये जा रहे थे।
बिहार में औरंगाबाद जिले के रिसीयप थाना क्षेत्र में कार और स्कार्पियो के बीच हुई टक्कर में दंपति की मौत हो गयी तथा तीन बच्चे घायल हो गये। हादसे में घायल दंपति को जमुहार ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी। इस दुर्घटना में घायल धीरज मेहता की दोनो बेटी शिवन्या और सुहानी तथा बेटा आदित्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
मध्यप्रदेश के मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र में बस-डंपर हादसे में रविवार सुबह तक नौ लोगों की मृत्यु हो गयी है। इनमें छह की घटना स्थल पर, जबकि तीन ने अस्पताल में उपचार के दौरान दमतोड़ दिया। तेइस अन्य घायल है, जिनका इलाज किया जा रहा है। बस प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से नागपुर (महाराष्ट्र) जा रही थी।
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में विल्लुपुरम-नागापट्टिनम राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिदम्बरम पी. पुतलूर बाहरी रिंग रोड पर गुरुवार सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई जब उनकी कार एक लॉरी से टकरा गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक दो वर्षीय बच्चा भी शामिल है।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दो कारों और एक ई रिक्शा के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार सभी लोग महमूदाबाद में किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
कादरगंज मार्ग के मेगनी बीघा गांव के पास यात्रियों से भरी ऑटो और ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो पर सवार दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप में जख्मी हुए हैं।