Tuesday 21-Apr-2026

झारखंड में बड़ा हादसा, कोलकाता से बिहार जा रही बस पलटी; 4 लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

झारखंड में बड़ा हादसा, कोलकाता से बिहार जा रही बस पलटी; 4 लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

रांची, इंपैक्ट लाइव टीम।

झारखंड के हजारीबाग जिले में आज सुबह बस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह बस कोलकाता से बिहार जा रही थी तभी बरकट्ठा के गोरहर थाना के पास जीटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई 10 से अधिक लोग घायल हो गए। बस पर लगभग 50 लोग सवार थे। सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना के बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add4