Friday 11-Sep-2026

बलरामपुर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार SUV तालाब में पलटी; बच्ची और महिला समेत 8 लोगों की मौत

बलरामपुर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार SUV तालाब में पलटी; बच्ची और महिला समेत 8 लोगों की मौत

बलरामपुर, इंपैक्ट लाइव टीम।

बलरामपुर में हुए सड़क हादसे में एक साथ 8 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। हादसे में सभी मृत लोगों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा शनिवार शाम की बताई जा रही है, जब एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई।

पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार एसयूवी कार राजपुर कुसमी मार्ग से गुजर रही थी। उस दौरान कार बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और यह एसयूवी कार एक तालाब में गिर गई। हादसे में एक बच्ची और महिला समेत 8 लोगों की मौत हो गई। तालाब में डूबे हुए वाहन को किसी तरह बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की जा रही है। केस की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है।

impact add6

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, जो कि कुसमी विकासखंड के लरिमा के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग दीपावली मनाने गांव आये हुए थे। दीपावली के बाद परिवार के सभी लोग स्कार्पियों से वापस सूरजपुर जाने के लिए रवाना हुए थे, तभी रास्ते में ये भीषण हादसा हो गया।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add3