Tuesday 03-Nov-2026

छत्तीसगढ़ में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से 2 की मौत, 4 घायल

छत्तीसगढ़ में ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से 2 की मौत, 4 घायल

महासमुंद, इंपैक्ट लाइव टीम।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना पटेवा थाना क्षेत्र की है।
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर रायतुम के पास हुयी इस दुर्घटना के वक्त ट्रैक्टर में छह लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है और जांच जारी है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add1