Monday 17-Aug-2026

औरंगाबाद में कार और स्कार्पियो के बीच जोरदार टक्कर, दंपति की मौत; 3 बच्चे घायल

औरंगाबाद में कार और स्कार्पियो के बीच जोरदार टक्कर, दंपति की मौत; 3 बच्चे घायल

औरंगाबाद, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में औरंगाबाद जिले के रिसीयप थाना क्षेत्र में कार और स्कार्पियो के बीच हुई टक्कर में दंपति की मौत हो गयी तथा तीन बच्चे घायल हो गये। जानकारी के अनुसार बैराव गांव निवासी धीरज मेहता (38) अपनी पत्नी ज्योति देवी (35) और तीन बच्चों के साथ देर रात कार से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान घेऊरा गांव के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो से कार की टक्कर हो गयी।

घटना के बाद डायल 112 की टीम ने कार पर सवार सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपति को बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर जमुहार रेफर कर दिया।

impact add4

बताया गया है कि हादसे में घायल दंपति को जमुहार ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी। इस दुर्घटना में घायल धीरज मेहता की दोनो बेटी शिवन्या और सुहानी तथा बेटा आदित्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add2