Saturday 19-Sep-2026

बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक लगाने लगे रेस, गहरे गड्ढे में गिरी बाइक; 3 की मौत

बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक लगाने लगे रेस, गहरे गड्ढे में गिरी बाइक; 3 की मौत

जमुई, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के जमुई जिले में रविवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर नरियाना पुल के पास की है। बताया जाता है कि सभी बर्थडे की पार्टी मना कर देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ये सभी हादसे का शिकार हो गए।

जानकारी के अनुसार रविवार को उज्ज्वल कुमार का जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना कर लौट रहा था। बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के बाद सभी युवक अलग-अलग बाइक पर सवार होकर रेस लगाने लगे। इसी दौरान जब वह नरियाना पुल के पास पहुंचे उसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उनके वाहन को चकमा दिया, जिस कारण उन सभी की बाइक अनियंत्रित हो गई तथा सड़क किनारे बने रेलिंग को तोड़ते हुए गहरे गड्ढे में जाकर गिर गई।

impact add3

हादसे में खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव के 27 वर्षीय गौरव सिंह उर्फ गोलू, 27 वर्षीय उज्ज्वल सिंह उर्फ रौनक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भंडरा गांव निवासी 22 वर्षीय अंशु पांडेय की मौत हो गई। घायलों की पहचान केंडीह गांव के शिव कुमार खैरा बाजार के सूर्य पांडेय के रूप में हुई है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add3