Saturday 19-Sep-2026

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वाहन को मारी टक्कर, 4 छात्रों की मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने गाड़ी को फूंका

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वाहन को मारी टक्कर, 4 छात्रों की मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने गाड़ी को फूंका

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 4 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करीब आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में घायल छात्रों को बिहटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग में विष्णुपुरा गांव के पास की घटना है।

इस घटना को लेकर लोगों ने सड़क जामकर हंगामा किया। यही नहीं गुस्साई भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। वहीं मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, अस्पताल में भर्ती घायल बच्चों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। हादसे में ऑटो चालक भी बुरी तरह से घायल हो गया है।

impact add5

जानकारी के अनुसार, ऑटो स्कूली बच्चों को लेकर बिहटा से कन्हौली की ओर जा रहा था, जबकि कन्हौली की तरफ से ट्रक बिहटा की ओर जा रहा था। तभी बिशनपुरा बगीचा के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के पड़खच्चे उड़ गये। ऑटो में सवार तकरीबन एक दर्जन बच्चे बुरी तरह घायल हो गए, जिसमें से चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित कई बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में बिहटा थाना प्रभारी राजकुमार पांडे ने बताया कि बिशनपुरा गांव के पास सड़क हादसे में अब तक चार बच्चों की मौत हुई है, जबकि कई बच्चे घायल हैं। एक ऑटो चालक भी घायल है। मौत के बाद लोग हंगामा कर रहे हैं। लोगों को समझाया जा रहा है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add2