पटना के श्रीकृष्णापुरी में 15 मई, 2025 को एक लड़की की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। स्थानीय निवासियों में डर और आक्रोश का माहौल है।
पीड़ित दवा कारोबारी विद्या सागर ने मेहंदीगंज थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी मां रामरती देवी इस मकान में अकेले रहती हैं। शुक्रवार को मां, बेटी रेणुका और परिवार के अन्य सदस्य तीर्थयात्रा पर गए थे। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
पटना में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब 11:45 बजे दानापुर खगौल रोड स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप में बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार के नए राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया है। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल भेज दिया गया है।
पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव फरवरी के अंतिम या मार्च के पहले सप्ताह में होगा। विश्वविद्यालय में दिसम्बर और जनवरी में परीक्षा है। इसी वजह है फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च में चुनाव कराया जाएगा।
बाइक सवार छह अपराधियों ने घर के पास जमीन कारोबारी पारस राय (60) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के नया टोला में करीब शाम छह बजे की है। परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
भारत में फेफड़ों के कैंसर के केस बढ़ गए हैं। सभी प्रकार के कैंसरों में 5.9% लोग लंग्स कैंसर से ग्रसित हैं जबकि 8.1% लोगों की इससे मौत हो रही है। डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि फेफड़ों में कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि के कारण लंग्स कैंसर होता है। कोशिकाओं के डीएनए में परिवर्तन की वजह से कैंसर कोशिकाएं ट्यूमर बना सकती हैं।
राजधानी पटना में रईसजादों का कहर पुलिसकर्मियों पर बरपा है। कुछ बदमाशों ने एक्सयूवी कार से पटना में दो दारोगा और जमादार को कुचल डाला। इस हादसे में तीन पुलिस वाले घायल हुए हैं। घटना एसके पुरी थाना क्षेत्र की है। घटना रविवार, 24 नवंबर की रात का है जो अब प्रकाश में आया है।
राजधानी पटना में नाबालिग लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना से गुस्साए परिजनों ने जमकर बवाल काटा और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ आगजनी कर प्रदर्शन किया। घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र की है।
बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। भागलपुर के आर्यन नाम के शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने और सोशल मीडिया पर बदनाम करने सहित फोन कर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 4 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, करीब आधा दर्जन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में घायल छात्रों को बिहटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग लगाकर फूंक दिया। बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग में विष्णुपुरा गांव के पास की घटना है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पटना में बिहार सरकार द्वारा संचालित आश्रय गृह (शेल्टर होम) में भोजन विषाक्तता के कारण वहां रहने वाली 13 महिलाओं के बीमार पड़ने और तीन की मौत की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है।
राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार की सुबह शास्त्रीनगर नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित मिठाई दुकान में धमाका हुआ है। एक के बाद एक तीन एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है, जिस वजह से आग में झुलसकर दुकानदार की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना परिसर में एक युवक ने मंगलवार की शाम खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। हादसे में उसका शरीर 70 प्रतिशत जल गया है। फुलवारी थाने में मौजूद पदाधिकारियों की जैसे ही उस पर नजर पड़ी सभी बचाने के लिए दौड़े। बचाने के दौरान एक पुलिस पदाधिकारी जख्मी हो गया।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जरूरत पड़ी तो स्थानांतरण नीति में कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी जो शिक्षक जहां हैं, वहीं नियुक्त होंगे। 5 चरण की सक्षमता परीक्षा के बाद उन शिक्षकों का स्थानांतरण होगा।
बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर पटना हाईकोर्ट की ओर से फिलहाल स्टे लगा दिया गया है। मंगलवार (19 नवंबर) को ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति के खिलाफ औरंगाबाद के शिक्षकों की ओर से दायर याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पटना से चेन्नई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस के विमान 6E 597 का पहिया बोर्डिंग के बाद पंचर हो गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर समेत दर्जनों यात्री विमान के अंदर मौजूद थे और प्लेन के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
अल्लू अर्जुन ने फिल्म का एक नया दमदार पोस्टर सोशल मीडिया 'एक्स' पर शेयर किया, जिसमें वह दोनों हाथों में कुल्हाड़ी लिए दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, '#Pushpa2TheRuleTrailer out Tomorrow at 6:03 PM। इस घोषणा ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।
राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों तो ताक पर रखकर गाड़ी चलाने वालों के लिए बुरी खबर है। पटना ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान की ओर से बड़ी पहल करते हुए नियम का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की अनुशंसा की गई है।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बिहार की राजधानी पटना में गंगा स्नान के मौके पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में महिला पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर हंगामा किया।
अभिनेत्री अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के मामले में पटना पुलिस की विशेष टीम ने भोजपुर जिले के कतिरा से रणवीर सेना प्रमुख स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया मुखिया के पोते कुंदन सिंह को गिरफ्तार किया है।
बिहार की राजधानी पटना में फूड प्वाइजनिंग से दो बच्चियों के मौत हो गई। घटना शास्त्री नगर इलाके में स्थित आसरा गृह सेंटर होम की है, जहां आसरा गृह सेंटर होम में खिचड़ी खाने से दो बच्चियों की मौत हो गई है। वहीं 9 लड़कियों को गंभीर हालत में पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह से अपराधियों ने 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है और पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अक्षरा सिंह के मोबाइल फोन पर सोमवार देर रात अलग-अलग नंबरों से दो कॉल आये। अक्षरा सिंह को दो दिनों के अंदर 50 लाख रुपये की रंगदारी देने के लिए कहा गया है और पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है।
राजधानी पटना के फोर्ड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सांस लेने की तकलीफ से जूझ रहे एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को सीआरटीडी डिवाइस लगाई गयी। यह प्रयास सफल रहा और डॉ. बीबी भारती की देखरेख में किए गए इस आधुनिक उपचार से उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ।
शराबबंदी वाले बिहार में शराब से मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, राजधानी पटना में एक घर से दो लोगों को शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पड़ोसियों के मुताबिक यह दोनों हर दिन सुबह शाम शराब पीते थे, हालांकि इससे फिलहाल पुलिस ने इनकार कर दिया है।
छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रतियों ने अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करके समापन किया। सभी के बीच ठेकुआ प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक मान्यता है कि उगते सूर्य को अर्घ्य देने से आरोग्य, सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है।
बिहार, यूपी और झारखंड में लोक आस्था का महापर्व छठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत मंगलवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गई। गुरुवार को छठ का तीसरा दिन है। व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे।
Sharda Sinha Last Rites: मशहूर लोक गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा राजधानी पटना के गुलबी घाट पर पंचतव्व में विलीन हो गईं। नम आंखों से लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुलबी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ लोक गायिका का पार्थिव शरीर अग्नि को समर्पित कर दिया गया।
राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पत्रकार नगर थाने में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। शुरुआती खबर के अनुसार आग थाने के मालखाने में लगी जिसके बाद हड़कंप मच गया। मौके पर दममकल की कई गाड़ियां पहुंचीं जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी से कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है।