Saturday 19-Sep-2026

पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल |

पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल |

पटना :- पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग की एक वारदात सामने आई है, बताया जा रहा है कि बेटे को स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में तीन राउंड फायरिंग की गई, जिसमें युवक को दो गोलियां लगी है । गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोग उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए,डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए, सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी, मौके से एक गोली का खोखा बरामद किया गया है, घायल की पहचान बाईपास थाना क्षेत्र के मरचा निवासी साहिल कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

बाईपास थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है,फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है इसके अलावा, स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है,

पुलिस के अनुसार, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला पुरानी साजिश का नतीजा है या फिर कोई और  वजह से किया गया है,पुलिस सभी  एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

पटना में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, स्थानीय लोग इस वारदात से डरे हुए हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add6