Wednesday 18-Feb-2026

Sharda Sinha Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुईं शारदा सिन्हा, बेटे ने दी मुखाग्नि; राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sharda Sinha Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुईं शारदा सिन्हा, बेटे ने दी मुखाग्नि; राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

Sharda Sinha Last Rites: मशहूर लोक गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा राजधानी पटना के गुलबी घाट पर पंचतव्व में विलीन हो गईं। नम आंखों से लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गुलबी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ लोक गायिका का पार्थिव शरीर अग्नि को समर्पित कर दिया गया। बेटे अंशुमान सिन्हा ने उनको मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग घाट पर मौजूद थे।

इससे पहले शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास से गुलबी घाट के लिए रवाना हुआ। बेटे अंशुमान ने के अलावा पाटलिपुत्र के पूर्व बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने भी शारदा सिन्हा को कंधा दिया। अंतिम यात्रा में परिजनों के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अंतिम विदाई के दौरान शारदा सिन्हा अमर रहे और छठी मैया जय के नारे लगाए गए।

बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले उनके पति का अंतिम संस्कार जिस घाट पर किया गया था, उसी गुलबी घाट पर शारदा सिन्हा का भी दाह संस्कार किया गया। यही उनकी आखिरी इच्छा भी थी। अपने पति की मौत के बाद उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट किया था कि 'मैं भी जल्द ही आऊंगी.' पति की मौत का सदमा वो बर्दाश्त नहीं कर पाईं और बीमार रहने लगीं थी। दिल्ली के एम्स अस्पताल में 5 नवंबर को शारदा सिन्हा का निधन हो गया।

impact add2

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add5