Monday 15-Jun-2026

पटना के दानापुर में 50 लाख की लूट, दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना

पटना के दानापुर में 50 लाख की लूट, दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना

 

पटना, इम्पैक्ट लाइव टीम

पटना में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब 11:45 बजे दानापुर खगौल रोड स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप में बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। हथियारों से लैस चार से पांच की संख्या में आए अपराधी बाइक से पहुंचे और चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। जैसे ही वे दुकान में घुसे, उन्होंने पिस्टल निकाल ली और वहां मौजूद दुकानदार व कर्मचारियों को डराने लगे। अपराधियों ने महंगे आभूषण और नकदी समेटना शुरू कर दिया। करीब 50 लाख रुपये से अधिक की लूटपाट करने के बाद वे आसानी से फरार हो गए। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। यह लूट की घटना पटना में बढ़ते अपराधों की कड़ी में एक और जुड़ाव है, जिससे शहरवासियों में भय का माहौल बनता जा रहा है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add4