Tuesday 28-Jul-2026

पटना में दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप, शराब पीने की चर्चा

पटना में दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप, शराब पीने की चर्चा

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

शराबबंदी वाले बिहार में शराब से मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, राजधानी पटना में एक घर से दो लोगों को शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पड़ोसियों के मुताबिक यह दोनों हर दिन सुबह शाम शराब पीते थे, हालांकि इससे फिलहाल पुलिस ने इनकार कर दिया है। पूरा मामला पटना के दीघा थाना इलाके का है।

मतृकों की पहचान विक्की उर्फ निक्की और महादेव के रूप में हुई है। विक्की वैशाली और महादेव सहरसा का रहने वाला है। घटनास्थल से पुलिस को सिगरेट और माचिस की तीलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

impact add3

पटना लॉ एंड ऑर्डर एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडे घटना स्थल पहुंचे और जानकारी देते हुए बताया कि दोनों मृतक किराए के मकान में रहते थे। एक राजमिस्त्री था और एक गोलगप्पे बेचता था। एक शव के पास से चिलम और माचिस की तीलियां मिली हैं। वहीं दूसरे शव के पास से ताश के पत्ते, सिगरेट और माचिस की तीलियां मिली हैं। एसीडीपीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर हो पाएगा की मौत का कारण क्या है?

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add3