Saturday 19-Sep-2026

चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। बिहार की राजधानी पटना सहित अन्य जिलों में धूमधाम से छठी मईया की आराधना की गयी। छठ पूजा के अंतिम दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। लाखों की संख्या में छठ व्रती, दीघा घाट, गंगा घाट और कंगना घाट समेत अन्य घाटों पर पहुंचे थे। पटना के अलावा गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, आरा, भागलपुर, बक्सर में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नदियों और तालाबों पर जाकर सूर्य की उपासना की।

छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रतियों ने अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करके समापन किया। सभी के बीच ठेकुआ प्रसाद का वितरण किया गया। धार्मिक मान्यता है कि उगते सूर्य को अर्घ्य देने से आरोग्य, सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है। लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था।

impact add6

पहले दिन व्रतियों ने गंगा स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित किया। इसके बाद अरवा चावल, चने की दाल, कद्दू की सब्जी का भोग लगाकर प्रसाद तैयार किया। दूसरे दिन बुधवार को लोहंडा खरना के दिन व्रतियों ने पूरे दिन उपवास कर शाम में भगवान का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किय। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ। गुरुवार को डूबते सूर्य को व्रतियों ने पहला अर्घ्य दिया। उसके बाद शुक्रवार को व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को नदी, और तालाबों में बने घाटों पर जाकर अर्घ्य दिया।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add1