Saturday 19-Sep-2026

अक्षरा सिंह से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, 2 दिन में नहीं दिया तो जान से मारने की धमकी

अक्षरा सिंह से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, 2 दिन में नहीं दिया तो जान से मारने की धमकी

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री अक्षरा सिंह से अपराधियों ने 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है और पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अक्षरा सिंह के मोबाइल फोन पर सोमवार देर रात अलग-अलग नंबरों से दो कॉल आये। अक्षरा सिंह को दो दिनों के अंदर 50 लाख रुपये की रंगदारी देने के लिए कहा गया है और पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है।

जब तक अक्षरा सिंह कुछ बोलतीं तब तक अपराधी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद अक्षरा सिंह की ओर से फोन काट दिया गया। अक्षरा सिंह को धमकी मिलने के बाद उनके परिजन और फैंस चिंतित हैं।

impact add5

इस मामले में अक्षरा सिंह ने दानापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। मामले की जांच की जा रही है। अक्षरा सिंह को फोन कॉल करने वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने कहा किकि अक्षरा सिंह की ओर से शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद सत्यापन होने पर प्राथमिकी और आगे अनुसंधान की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add1