Tuesday 28-Jul-2026

Patna News: कार्तिक पूर्णिम पर गंगा स्नान कर लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत

Patna News: कार्तिक पूर्णिम पर गंगा स्नान कर लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, पत्नी की मौत

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बिहार की राजधानी पटना में गंगा स्नान के मौके पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में महिला पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार बिहटा मनेर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के गोखुलपुर गांव के पास मनेर से गंगा स्नान कर लौट रहे बाइक सवार पति पत्नी को तेजरफ्तार ट्रक ने कुचल दिया है। इस घटना में पत्नी की मौके पर मौत हुई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। मृतक महिला की पहचान रानीतलाब थानाक्षेत्र के सेलगढ़ गांव निवासी नीलम देवी और घायल पति की मलय कुमार देव के रूप में पहचान हुई है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम और 112 डायल की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। मृतक महिला के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेजा। वहीं घायल पति को अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है, लेकिन चालक फरार बताया जा रहा है।

impact add6

दूसरी घटना तब हुई जब पुलिस ट्रक को जब जब्त कर थाना ला रही थी। तब पुलिस के सरकारी गाड़ी से बाइक सवार की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार सभी लोग मनेर से गंगा स्नान करके बिहटा की ओर जा रहे थे। बाइक से टक्कर लगने के बाद आगे जा रही ट्रक में पुलिस की सरकारी गाड़ी ट्रक के अंदर घुस गई। इस दौरान गाड़ी में सवार महिला पुलिसकर्मी और चालक घायल हो गए।

बाइक सवार घायलों की पहचान अरविंद कुमार और उनकी पत्नी अंजू देवी जबकि तीसरे की पहचान दीनानाथ साव के रूप में हुई है, जबकि बिहटा थाने के महिला पुलिसकर्मी एसआई पूनम कुमारी जबकि सरकारी चालक भी घायल बताए जा रहे हैं। सभी का इलाज ईएसआईसी अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला अंजू देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add3