Tuesday 28-Jul-2026

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल

आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के राज्यपाल, राजेंद्र आर्लेकर की लेंगे जगह। 
पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार के नए राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया है।  वहीं राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल भेज दिया गया है। आरिफ मोहम्मद खान के रूप में बिहार को 26 साल बाद मुस्लिम राज्यपाल मिला है।  इससे पहले मुस्लिम समाज से एआर किदवई 1998 तक राज्यपाल थे. राष्ट्रपति ने पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का गवर्नर नियुक्त किया है. साथ ही राष्ट्रपति ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार लिया है और डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, पूर्व सेना प्रमुख व भारतीय जनता पार्टी के नेता वीके सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. पूर्व सांसद वीके सिंह भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
ये नियुक्तियां उस तारीख से प्रभावी होंगी, जिस दिन वे अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे। 

कौन हैं आरिफ मोहम्मद?

आरिफ मोहम्मद खान का जन्म 18 नवंबर 1951 को बुलंदशहर में हुआ था।  उनकी शिक्षा जामिया मिलिया स्कूल, दिल्ली, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ और शिया कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय से हुई। 

आरिफ मोहम्मद खान जब 1970 के दशक की शुरुआत में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्र राजनीति में आए और छात्र संघ के अध्यक्ष बने।  वे 1977 में 26 साल की उम्र में विधायक बने। 

बीपी सिंह और राजीव गाँधी की कैबिनेट में आरिफ मोहम्मद खान मंत्री भी रह चुके हैं।  शाहबानो मामले पर राजीव गाँधी से मतभेद के बाद आरिफ मोहम्मद खान ने 1986 में कांग्रेस छोड़ दी और मायावती की पार्टी बीएसपी में शामिल हो गए। बाद में उन्होंने बीजेपी का रुख किया। 

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add3