हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हौज़ इलाके में रविवार सुबह एक भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में 17 लोगों की जान चली गई, जिनमें 8 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
पटना के श्रीकृष्णापुरी में 15 मई, 2025 को एक लड़की की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। स्थानीय निवासियों में डर और आक्रोश का माहौल है।
अयोध्या के राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार के नए राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया है। वहीं राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल भेज दिया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी के पुराना किला के ऐतिहासिक परिसर में आसियान इंडिया म्यूजिक फेस्टिवल के तीसरे संस्करण की भव्य शुरुआत हुई। इस उत्सव ने संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया, जहां हर किसी को मुफ्त प्रवेश दिया और रचनात्मकता एवं संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
सपा सांसद ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जिस तरह से फटकार लगाया है, लेकिन फिर भी बेशर्म लोगों को शर्म तक नहीं आती है और मनमानी करने पर उतारू हैं। यह देश के लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। उन्होंने कहा कि आज डेलिगेशन को रोक दिया गया है फिर भी आगे डेलिगेशन जाएगा।
माइक मिलने के बाद गोपाल मंडल ने मंच पर मौजूद सांसद अजय मंडल और जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने अजय मंडल को चोर-पॉकेटमार कहकर संबोधित किया और जिलाध्यक्ष पर ज्ञान के अभाव का आरोप लगाया।
केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण आज बिहार के मधुबनी में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में शामिल हुई, जहां 50294 लाभार्थियों को 1121 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए गए।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्चर धीरेंद्र शास्त्री की शादी कब होगी? धीरेंद्र शास्त्री के गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इसका खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोग धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर खूब सवाल पूछ रहे हैं। इसलिए वह खुद कंफ्यूज हैं कि उनकी शादी कराएं कि नहीं, लेकिन लोगों की डिमांड को देखते हुए लग रहा है कि जल्द से जल्द उनकी शादी करानी ही होगी।
अजमेर शरीफ दरगाह पर हुए विवाद मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की ओर से प्रतिक्रिया आई है। शुक्रवार को गया में मांझी ने कहा कि यह एक ऐसा विषय है जिस पर कोई व्यक्तिगत रूप से कुछ नहीं कह सकता है। अगर विवाद चल रहा है, विवाद के बाद पुरातत्व विभाग है, जो उसको देखेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से यह सुनिश्चित करने की शनिवार को अपील की कि हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो और हिंदू आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास को जेल से तत्काल रिहा किया जाए।
कैंट रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाना के निकट रेलवे की दुपहिया वाहन पार्किंग में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, करीब 200 बाइकें जलकर नष्ट हो गईं। सभी वाहन रेलवे कर्मचारियों के बताए जा रहे हैं।
हरदोई में खेत में फसल रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बुजुर्ग किसान का चेहरा कुचल दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदोई के बरनई गांव की घटना है।
मनरेगा घोटाले में मनी लाउंड्रिंग की आरोपी आईएएस पूजा सिंघल के ट्रायल की जानकारी हाईकोर्ट ने मांगी है। पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस एसके द्विवेकी की अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल कर यह बताने को कहा है कि इस मामले की ट्रायल की स्थिति क्या है।
नगर निगम के जोन छह का शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान लखनऊ के प्रभारी मंत्री गंदगी देख कर भड़क गए। यहां के जोनल अधिकारी और सेनेटरी इंस्पेक्टर का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जोन दो के निरीक्षण के दौरान नालियों में गंदगी देख कर जोनल अधिकारी को फटकारा।
राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में एक युवक ने कक्षा आठ की छात्रा को गांव के बाहर शौचालय में खींच लिया। विरोध पर उसे जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपित को दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी।
डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने आठ अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं जिनमें चार ग्लॉक पिस्तौल (मेड इन ऑस्ट्रिया), दो तुर्किये 9 मिमी पिस्तौल और दो एक्स-शॉट जिगाना .30 बोर पिस्तौल के साथ-साथ 10 राउंड शामिल हैं। उन्होनें बताया कि राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ , अमृतसर में शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच जारी है।
निरंजना नदी के घाट पर बराबर की चिता बनाकर जब पति परमानंद, पत्नी सोनी और एक साल की बेटी तन्नू के शव चिता पर रखे गए तो परिजनों में कोहराम मच गया। इस दृश्य को जिसने भी देखा, उसी की आंखों से बरबस ही आंसू निकल पड़े।
गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के सीढ शिवाला के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी के बाइक के परखचे उड़ गए और टंकी फट गई। इससे बाइक में आग लग गई। बाइक पर सवार तीन युवकों में दो की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में सेक्स रैकेट के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच महिलाओं को बचाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 45 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वह दलाल का काम करती थी।
सार्वजनिक स्थान पर भैंस को बांधना और गोबर कराकर गंदगी फैलाना मालिक को महंगा पड़ गया। नगर निगम की टीम ने घर के बाहर सार्वजनिक स्थान पर खड़ी भैंस और गोबर गंदगी को देखकर उसके मालिक पर 9 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के एक गेस्ट हाउस को सजाकर शादी की दूसरी सभी तैयारियों के साथ गुरुवार देर शाम तक लड़की वाले इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं पहुंची। लड़के वालों ने फोन तक रिसीव नहीं किया। रात में जवाब आया कि दूल्हा लापता है।
हाजीपुर के पूर्व सांसद पशुपति पारस ने कहा कि कोरोना का हवाला देकर उन्हें और उनके परिवार के किसी भी सदस्य को बड़े भाई साहब से मिलने नहीं दिया गया, जबकि अंतिम समय में बड़े भाई रामविलास पासवान परिवार के सभी लोगों को खोज रहे थे।
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण विवाद के मामले शुक्रवार को जिला अदालत से कहा कि वह उच्च न्यायालय में सुनवाई होने तक कोई कार्यवाही न करें। इसके साथ ही याचिकाकर्ता शाही जामा मस्जिद समिति को इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने और राज्य सरकार को इलाके में शांति और सद्भाव बनाए रखने का निर्देश दिया।
सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी इससे भी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा, मार्गदर्शन और नेतृत्व में एनडीए ने हरियाणा में हैट्रिक लगाई। इसके बाद महाराष्ट्र में भी भारी बहुमत से जीत हासिल किया और यूपी उपचुनाव में 9 में से 7 सीट पर जीत हासिल की।