Wednesday 26-Aug-2026

भैंस के गोबर पर 9000 का जुर्माना, नगर निगम की कार्रवाई पर मालिक ने पकड़ लिया माथा

भैंस के गोबर पर 9000 का जुर्माना, नगर निगम की कार्रवाई पर मालिक ने पकड़ लिया माथा

ग्वालियर, इंपैक्ट लाइव टीम।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सार्वजनिक स्थान पर भैंस को बांधना और गोबर कराकर गंदगी फैलाना मालिक को महंगा पड़ गया। नगर निगम की टीम ने घर के बाहर सार्वजनिक स्थान पर खड़ी भैंस और गोबर गंदगी को देखकर उसके मालिक पर 9 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। वही भैंस को भी जप्त करने की कार्रवाई की जा रही थी, लेकिन भैंस मालिक के निवेदन करने और जुर्माना भरने पर फिलहाल भैंस को छोड़ दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गायत्री नगर में नगर निगम की टीम को सूचना मिली थी कि कॉलोनी के पुल पर सार्वजनिक रास्ते पर भैंसों को बांधा जा रहा है। भैंस के गोबर करने से गंदगी भी फैल रही है। मौके पर पहुंचकर नगर निगम की टीम ने देखा कि नन्द किशोर नाम के व्यक्ति ने अपनी भैंस को सार्वजनिक रूप से रास्ते के पुल के पास बांध रखा है और उसके गोबर से गंदगी फैल रही है।

impact add4

निगम की टीम ने यह सब देखकर भैंस मालिक नन्द किशोर को 9 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया, लेकिन नगर निगम टीम और भैंस मालिक के बीच काफी देर तक जुर्माना भरने को लेकर बातचीत होती रही। वहीं जब इतनी बड़ी राशि का जुर्माना भैंस मालिक ने भरने में आनाकानी की तो नगर निगम की टीम ने भैंस को जब्त कर ले जाने लगी। हालांकि कुछ देर बाद ही भैंस मालिक नंदकिशोर 9 हजार का जुर्माना भरने को तैयार हो गया। तब कहीं जाकर उसकी भैंस को छोड़ा गया है।

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add5