Monday 11-May-2026

कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ FIR, संसद में गया मामला।

कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ FIR, संसद में गया मामला।

पटना :-कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा माता-पिता को लेकर किए गए आपत्तिजनक कमेंट के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बयान के कारण रणवीर समेत शो के पांचों जजों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है, और अब यह मुद्दा संसद में भी चर्चा का विषय बन गया है।

रणवीर इलाहाबादिया ने इस मामले पर माफी मांगते हुए कहा, "मुझे वह नहीं कहना चाहिए था जो मैंने इस शो में कहा। मेरा कमेंट न सिर्फ अनुचित था, बल्कि यह  फनी भी नहीं था। कॉमेडी मेरी खासियत नहीं है।"

विवाद बढ़ने के बाद सूचना  और प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को निर्देश दिया कि वह इस एपिसोड को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दे। इसके बाद यूट्यूब ने वीडियो को डिलीट कर दिया।

मुंबई में एक बीजेपी नेता ने रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और शो से जुड़े अन्य जजों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा है कि अगर किसी ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा लांघी है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इस विवाद के बीच रणवीर इलाहाबादिया के यूट्यूब चैनल्स हैक कर लिए गए, जिनमें मौजूद उनके इंटरव्यू और पॉडकास्ट डिलीट कर दिए गए। इतना ही नहीं, चैनल का नाम बदलकर 'टेस्ला' कर दिया गया।

इसके अलावा, उन पर यह भी आरोप लग रहा है कि जिस विवादित सवाल को उन्होंने शो में पूछा, वह किसी अंतरराष्ट्रीय शो से कॉपी किया गया था।

कुल मिलाकर, रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, और यह मामला लगातार चर्चा और कानूनी कार्रवाई का विषय बना हुआ है।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add6