Saturday 19-Sep-2026

गंदगी देख भड़के योगी के मंत्री, अधिकारियों को लगाई फटकार; वेतन काटने का दिया आदेश

गंदगी देख भड़के योगी के मंत्री, अधिकारियों को लगाई फटकार; वेतन काटने का दिया आदेश

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

नगर निगम के जोन छह का शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना गंदगी देख कर भड़क गए। यहां के जोनल अधिकारी और सेनेटरी इंस्पेक्टर का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जोन दो के निरीक्षण के दौरान नालियों में गंदगी देख कर जोनल अधिकारी को फटकारा। नगर आयुक्त से कहा कि यहां की व्यवस्था देख कर तो लगता है कि अधिकारी सफाई को लेकर संजीदा ही नहीं। सफाई पर लगातार निगरानी रखिए।

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना जोन दो का औचक निरीक्षण करने के लिए सुबह साढ़े सात बजे ही पहुंच गए। वहां उनके स्वागत के लिए लोग फूल-माला लेकर तैयार खड़े थे। नालियों के किनारे चूने का छिड़काव किया गया था। यह देख कर वह नराज हो गए। कहा कि जब सबको पता है तो औचक निरीक्षण किस बात का। स्थानीय लोगों के अनुरोध पर उन्होंने जोन दो के वार्ड अंबेडकर नगर, मालवीय नगर और ऐशबाग का निरीक्षण किया। अंबेडकर वार्ड में नाली के बीच में एलटी पैनल देख कर जोनल अधिकारी पर नाराज हो गए। फौरन हटवाने को कहा। नाली में गंदगी को देख जोनल अधिकारी को फटकारा।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add6