नगर निगम के जोन छह का शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान लखनऊ के प्रभारी मंत्री गंदगी देख कर भड़क गए। यहां के जोनल अधिकारी और सेनेटरी इंस्पेक्टर का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जोन दो के निरीक्षण के दौरान नालियों में गंदगी देख कर जोनल अधिकारी को फटकारा।
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण विवाद के मामले शुक्रवार को जिला अदालत से कहा कि वह उच्च न्यायालय में सुनवाई होने तक कोई कार्यवाही न करें। इसके साथ ही याचिकाकर्ता शाही जामा मस्जिद समिति को इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने और राज्य सरकार को इलाके में शांति और सद्भाव बनाए रखने का निर्देश दिया।
संभल की जामा मस्जिद में सिविल जज की ओर से सर्वे का आदेश दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हो रही है। मुस्लिम पक्ष ने इसे लेकर याचिका दायर की थी। सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है।
सीएम योगी ने कहा कि जो काम 500 साल से रुका हुआ था, जिसके लिए न जाने कितनी पीढ़ियां बलिदान हो गईं, वो केवल सनातनियों के एकजुट होने मात्र पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दो वर्ष में ही पूरा हो गया। अगर 500 साल पहले हमने एकता दिखाई होती, तो गुलामी का सामना नहीं करना पड़ता।
उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में बुधवार यानी 20 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही इन जिलों में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। यूपी की नौ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर ये फैसला लिया गया है।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में शराब की बिक्री में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के नया नियम बनाया है। जिसके तहत आबकारी आयुक्त ने शहर की सभी शराब की दुकानों को यूपीआई आईडी/क्यूआर कोड से ग्राहकों को भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बुजुर्ग सोहनलाल ने बताया कि बैंक अधिकारियों द्वारा जो भी कागजी कार्रवाई बताई गई, उसे पूरा किया गया। इसके बाद भी पैसे नहीं निकल सके। उन्होंने वजह पूछी तो अधिकारियों ने बताया कि प्रोसेस में समय लग रहा है। इसके बाद सोहनलाल लगातार कई दिनों तक बैंक के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पैसे नहीं मिले।
सीएम योगी ने अपराध से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना बोला है। सहनी ने कहा है कि बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं और प्रशासन आंख मूंदे हए है।
योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली की एक और सौगात दी है। केंद्र की तर्ज पर राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ा दिया गया है। अब यह महंगाई भत्ता बढ़कर 53हो जाएगा। इसका लाभ कर्मियों को एक जुलाई 2024 से मिलेगा। इस बार 30 अक्तूबर को सभी कर्मियों को बढ़ा वेतन मिलेगा।
यूपी में माफिया के खिलाफ की गई कड़ी कार्रवाई पर जोर देते हुये उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपराधियों और माफिया को कतई बर्दाश्त नहीं किया है। जिस क्रूरता से अपराधी और माफिया नागरिकों के साथ व्यवहार करते थे, उसी क्रूरता से हमारी सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करती है।