Saturday 13-Jun-2026

क्राइम कंट्रोल करने के लिए योगी सरकार से सीख लें, मुकेश सहनी की बिहार CM को नसीहत

क्राइम कंट्रोल करने के लिए योगी सरकार से सीख लें, मुकेश सहनी की बिहार CM को नसीहत

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना बोला है। सहनी ने कहा है कि बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं और प्रशासन आंख मूंदे हए है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पटना के बाद सबसे अधिक आपराधिक घटनाएं मुजफ्फरपुर में हो रही हैं। यहां के एसपी शराब बेचवा रहे हैं और थाना पुलिस से हफ्ता वसूलवा रहे हैं।

बुधवार को मुजफ्फरपुर में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि यह वही नीतीश कुमार हैं जो रेल दुर्घटना पर इस्तीफा दे देते थे, लेकिन आज वे आपराधिक घटनाओं के बढ़ने के बावजूद इसपर ध्यान नहीं देकर चुनाव में 225 सीट जीतने की रणनीति बना रहे है। उन्होंने कहा कि अगर वे इतना अच्छा काम कर रहे हैं तो अकेले लड़ कर देख ले पता चल जाएगा।

impact add3

सहनी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का हवाला देते हुए कहा कि अपराध कम करने के लिए उनकी पॉलिसी को नीतीश सरकार को अपनाना चाहिए। अपराधी अपराधी होता है और उसकी जगह जेल में होनी चाहिए।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4