Tuesday 21-Apr-2026

यूपी के इन 9 जिलों में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी

यूपी के इन 9 जिलों में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी

लखनऊ, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में बुधवार यानी 20 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही इन जिलों में शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। यूपी की नौ सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर ये फैसला लिया गया है। दरअसल, यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में इन सभी जिलों में स्कूल-कॉलेज समेत सार्वजनिक छुट्टी की ऐलान किया गया है।

इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को आदेश जारी कर दिए गये है। ऐसे में जिन लोगों की चुनावों में ड्यूटी लगी है या फिर वो किसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े उनके अलावा सभी लोगों को सामान्य कार्यों से अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वो अपने मतदान क्षेत्र में वोट डाल सकें और ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो सक। इसके अलावा इन जिलों में शराब की दुकानें भी बंद रखने का आदेश दिया है ताकि किसी वजह से वोटिंग प्रभावित न हो सके।

गौरतलब है कि 20 नवंबर को यूपी की गाजियाबाद, कुंदरकी, खैर, मीरापुर, करहल, फूलपुर, मझवां, सीसामऊ और कटेहरी सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। जिसे देखते हुए गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मैनपुरी, फूलपुर, मझवां, कानपुर शहर और अंबेडकर नगर में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन इसकी वजह हवा में बढ़े प्रदूषण का स्तर है। इन जिलों में 23 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2