Sunday 16-Aug-2026

धीरेंद्र शास्त्री की शादी कब होगी? बागेश्वर धाम के गुरु ने कर दिया खुलासा

धीरेंद्र शास्त्री की शादी कब होगी? बागेश्वर धाम के गुरु ने कर दिया खुलासा

भोपाल, इंपैक्ट लाइव टीम।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्चर धीरेंद्र शास्त्री की शादी कब होगी? धीरेंद्र शास्त्री के गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने इसका खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोग धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर खूब सवाल पूछ रहे हैं। इसलिए वह खुद कंफ्यूज हैं कि उनकी शादी कराएं कि नहीं, लेकिन लोगों की डिमांड को देखते हुए लग रहा है कि जल्द से जल्द उनकी शादी करानी ही होगी। इसी के साथ उन्होंने संकेत भी दे दिया गया कि जल्द ही कोई अच्छी लड़की देखकर धीरेंद्र शास्त्री के हाथ पीले कर दिए जाएंगे।

इस दौरान रामभद्राचार्य ने अपने स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनके बीमार पड़ने पर लोग चिंता करने लगते हैं। उन्होंने अपने शुभचिंतकों को आश्वस्त किया कि वह इतना जल्दी नहीं मरने वाले। बल्कि वह 2500 साल तक जिंदा रहेंगे। रामभद्राचार्य इस समय मध्य प्रदेश में हैं, जहां ओरछा में सनातन हिंदू एकता यात्रा पर निकले उनके शिष्य और बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंड़ित धीरेंद्र शास्त्री का शुक्रवार को आखिरी दिन था।

impact add3

धीरेंद्र शास्त्री को आशीर्वाद देने पहुंचे रामभद्राचार्य ने हिंदुओं को एक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बटेंगे तो कटेंगे और एक हैं तो सेफ हैं। उन्होंने कहा कि ओम शांति शांति नारे को बंद किया जाए। इसकी जगह अब नया नारा ओम क्रांति क्रांति चलेगा।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add4