Tuesday 28-Jul-2026

UP crime: खेत में फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान की निर्मम हत्या, चेहरे को कुचला

UP crime: खेत में फसल की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान की निर्मम हत्या, चेहरे को कुचला

हरदोई, इंपैक्ट लाइव टीम।

उत्तर प्रदेश के हरदोई में खेत में फसल रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बुजुर्ग किसान का चेहरा कुचल दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदोई के बरनई गांव की घटना है।

जानकारी के अनुसार श्यामू उर्फ कल्लू राठौर (65 वर्ष) गांव के ही कमलेश चंद्र मिश्रा के खेत को बटाई पर लेकर आलू आदि फसल उगाते थे। श्यामू खेत में ही झोपड़ी डालकर फसल की रखवाली करते थे।
शनिवार की सुबह झोपड़ी में सो रहे श्यामू को उनके दोस्त कल्लू यादव चाय देने के लिए खेत पर पहुंचे, तब देखा कि श्यामू का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। उनका चेहरा बुरी तरह से कुचला गया था। पास में ही लकड़ी का खूंटा पड़ा था, जो कि खून से सना था। आशंका जताई जा रही है कि खूंटे से ही आरोपी ने उसके चेहरे पर कई वार किए थे।

impact add5

मामले की सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने मामले की बारीकी से छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए। मृतक किसान के तीन बेटे एक बेटी है. बेटे पानीपत हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं।

प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा ने बताया कि कुछ रंजिश को लेकर घटना हुई है. मामले की जांच की जा रही है. शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

 

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add6