Monday 17-Aug-2026

गोपाल मंडल के फिर बिगड़े बोल, JDU सांसद को चोर-पॉकेटमार कहा; नीतीश कुमार को लेकर भी कह दी बड़ी बात

गोपाल मंडल के फिर बिगड़े बोल, JDU सांसद को चोर-पॉकेटमार कहा; नीतीश कुमार को लेकर भी कह दी बड़ी बात

भागलपुर, इंपैक्ट लाइव टीम

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियां बनते रहते हैं। एक बार फिर गोपाल मंडल ने भागलपुर में जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बवाल खड़ा कर दिया। दरअसल, मंच पर संबोधन के लिए माइक नहीं मिलने पर गोपाल मंडल ने जमकर नाराजगी जाहिर की और पार्टी नेताओं पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि सूबे के नीतीश कुमार ने बहुत विकास किया है, लेकिन अब वे मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

इस सम्मेलन का आयोजन जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की उपस्थिति में किया जा रहा था। कार्यक्रम में गोपाल मंडल को आमंत्रित नहीं किया गया था, लेकिन वे मंच पर पहुंच गए। उन्हें माइक नहीं दिया जा रहा था, जिससे वे गुस्से में आ गए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से दो बार कहा कि हम भी बोलेंगे, हम छूट गए हैं। उनकी इस जिद के बाद आखिरकार माइक दिया गया, लेकिन फिर जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया।

माइक मिलने के बाद गोपाल मंडल ने मंच पर मौजूद सांसद अजय मंडल और जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने अजय मंडल को चोर-पॉकेटमार कहकर संबोधित किया और जिलाध्यक्ष पर ज्ञान के अभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक जनता का काम नहीं करते। पब्लिक काम कराने के लिए मेरे पास आती है। उन्होंने अपने भाषण में खुद को फाइटर और पुराने जमाने का हीरो बताया। उन्होंने कहा कि हम पप्पू यादव और आनंद मोहन के समय के फाइटर हैं। अगर हम नहीं बोलेंगे, तो कौन बोलेगा?

impact add6

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी साफ दिखाई दी। इस घटना ने एक बार फिर जदयू में अनुशासन और एकता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2