माइक मिलने के बाद गोपाल मंडल ने मंच पर मौजूद सांसद अजय मंडल और जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने अजय मंडल को चोर-पॉकेटमार कहकर संबोधित किया और जिलाध्यक्ष पर ज्ञान के अभाव का आरोप लगाया।
ललन सिंह ने बीते दिनों कहा था कि मुस्लिम जदयू को वोट नहीं करते हैं। केंद्रीय मंत्री के इस बयान को लेकर हंगाम मच गया था। वहीं, अब ललन सिंह के इस बयान को लेकर उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय में परिवाद दाखिल हुआ है।
बिहार के ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र शुक्रवार की सुबह जेडीयू कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। इसमें ना सिर्फ पुरुष थे बल्कि महिलाएं भी दिखीं। अपनी मांग पूरी नहीं होने से परेशान हैं ग्राम रक्षा दल के कर्मियों ने नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
देश के चर्चित शिक्षक खान सर क्या नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का दामन थामने जा रहे हैं? यह सवाल इसलिये सामने आ रहा है क्योंकि खान सर नेजेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या खान सर जेडीयू ज्वाइन करने का मन बना रहे हैं।
बिहार के समस्तीपुर के विभूतिपुर से जेडीयू के पूर्व विधायक रहे रामबालक सिंह ने शादी रचाई है। पूर्व विधायक ने 49 साल की उम्र में 31 साल की लड़की से दूसरी शादी की है। सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। एक तरफ लोग उनके नए जीवन साथी के लिए बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ उनको काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।
उमेश कुशवाहा ने बयान जारी कर कहा है कि लालू परिवार ने सरकारी अस्पतालों को लूट का अड्डा बना दिया था। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को बीमार और बदहाल बनाने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ा, जबकि नीतीश कुमार के शासनकाल में राज्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर माह 11 हजार से अधिक मरीज आते हैं।
आरजेडी ने जेडीयू और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मंगलवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जेडीयू-बीजेपी के बीच शह-मात का खेल चल रहा है, ये बेमेल गठबंधन है। उन्होंने कहा कि बस सत्ता की मलाई के लिए ये साथ हैं। सत्ता की मलाई के लिए बीजेपी हर अपमान बर्दाश्त कर रही है।
जेडीयू एमएलसी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव पटना की सड़कों पर घूमते हैं। वह मरीन ड्राइव जाते हैं। आखिर क्या कारण है कि लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक स्वीकार्यता को नकारा जा रहा है। आरजेडी के अंदर लालू प्रसाद यादव को नजरबंद करने का जिम्मेदार कौन है? इसका आप खुलासा कीजिए।
झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए चतरा पहुंच तेजस्वी ने कहा कि कहा कि बीजेपी ने उनके चाचा (नीतीश कुमार) को हाईजैक कर लिया है। तेजस्वी यादव के इस बयान के बाद बिहार के सियासी गलियारे में घमासान मच गया है।
आरजेडी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक शराब की बोतल के बीच जेडीयू के अंग्रेजी अक्षरों को रखकर उनका फुल फॉर्म बताया है। इस पोस्ट में लिखा है कि J- जहां D- दारू U- अनलिमिटेड। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद हर घर में उपलब्ध शराब और जहरीली शराब से हो रही मौतों का जिम्मेवार कौन है?
रोहिणी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि चाचा जी के यहां सिर - फुटव्वल जारी है , विडंबना तो देखिए, अब तो चाचा जी की ही बढ़ती उम्र पर उनके ही चहेते प्यादे के द्वारा उठाया गया सवाल बड़ा भारी है!! .. कहीं ऐसा तो नहीं कि जुगाड़ की मदद से खड़े किए गए चाचा जी के खेमे के अब बिखरने की बारी है !! ..
बिहार के सीतामढ़ी जिले में जदयू की महिला जिलाध्यक्ष की दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, महिला के गले में चप्पलों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया। अब सोशल मीडिया पर महिला के साथ हुई बर्बरता का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बिहार के गया जिले में जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए की रेड पड़ी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह एनआईकी की टीम मनोरमा देवी के आवास पर पहुंची। घर के अंदर पदाधिकारी पूछताछ में जुटे हैं।
नीरज कुमार ने कहा कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। अभी तक जमीन के बदले नौकरी का मामला चल रहा था। 43 बीघा 12 कट्ठा 16 धुर जमीन है। पटना में, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। किसको दिए हैं, किससे लिए हैं, यह तो साक्ष्य का मामला है। कोर्ट में सुनवाई होगी।
अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव खुद अपराधी हैं, आप लोगों को नहीं पता कि बाप लालू यादव कितने दिन जेल में रहे। जो खुद अपराधी है, वो दूसरों को भी अपराधी कहता है। बता दें कि अनंत सिंह हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं और अब वो मोकामा से विधानसभा चुनाव भी लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
मंगलवार को पटना एयरपोर्ट परिसर में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए लालू ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार नहीं आएंगे तो नहीं आएं। लालू ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव यात्रा पर निकले हैं. पूरे राज्य में वह यात्रा करेंगे।
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार और आयोग बोर्ड निगम की सूची जल्द जारी होगी, लिस्ट तैयार है। दरअसल, बिहार में ठीक एक साल बाद विधानसभा चुनाव है। मंत्रिमंडल में कुछ नए लोगों को भी मौका देकर विभिन्न वर्गों को साधने की कोशिश की जा सकती है।
जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने बाढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि जिस सीट को लेकर जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने दावा ठोका है, वहां से अभी बीजेपी के ज्ञानू सिंह विधायक हैं।
जेडीयू के एक बड़े नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया है कि बीजेपी की ओर से केसी त्यागी को हटाने का कोई दबाव नहीं था और यह निर्णय नीतीश कुमार द्वारा लिया गया था।
श्याम रजक ने कहा कि 2019 में पार्टी के वरिष्ठ नेता विजेंद्र कुमार यादव और विजय चौधरी ने राजद में जाने से मना किया था, लेकिन मेरी गलती थी। भावावेश में मैंने फैसला ले लिया। पिछले 4 साल से मैं वहां घुटन महसूस कर रहा था, क्योंकि वहां परिवारवाद और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं है।
पूर्व सांसद केसी त्यागी ने जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से त्यागपत्र दे दिया है। वह पार्टी के मुख्य सलाहकार के अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता भी थे। त्यागी के इस्तीफे के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है।
जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी वाला यह पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से आया है। एक लिफाफे में जेडीयू नेता मनोरमा देवी और दूसरे में उनके पुत्र राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव का नाम था।
गोपाल मंडल ने अजय मंडल को काला नाग तो बुलो मंडल को गोरा नाग कह दिया। गोपाल मंडल ने खुद को बाहुबली बताते हुए कहा कि हम फाइटर आदमी हैं। गलत आदमी मेरे हाथ में धरा जाए तो मुंडी छोड़कर समूचा धड़ अलग हो जाएगा।
दरअसल, जेडीयू की कमान फिर से संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार पार्टी और संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार अपनी पार्टी नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दे रहे हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हमेशा पिता तुल्य माना है और उन्हें नहीं पता कि किस वजह से वह महागठबंधन छोड़कर भाजपा नीत राजग में लौटने के लिए मजबूर हुए।