Saturday 19-Sep-2026

लैंड फॉर जॉब मामले में जेडीयू ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- अब तो विदेश यात्रा रद्द करना पड़ेगा

लैंड फॉर जॉब मामले में जेडीयू ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- अब तो विदेश यात्रा रद्द करना पड़ेगा

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

लैंड फॉर जॉब मामले के मनी लांड्रिंग केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव सहित आठ आरोपियों को समन जारी किया है। इसको लेकर अब बिहार में सियासत शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष जेडीयू की ओर से लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला गया है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुझे जो जानकारी मिल रही हैं, आठ सदस्यों को बुला लिया गया है। अधिकतम सदस्य को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव राजनीतिक यात्रा स्थगित कर विदेश यात्रा पर जाने वाले थे, लेकिन अब उनको विदेश यात्रा भी स्थगित करना होगा।

नीरज कुमार ने कहा कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। अभी तक जमीन के बदले नौकरी का मामला चल रहा था। 43 बीघा 12 कट्ठा 16 धुर जमीन है। पटना में, मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। किसको दिए हैं, किससे लिए हैं, यह तो साक्ष्य का मामला है। कोर्ट में सुनवाई होगी।

impact add3

जेडीयू प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव के विदेश यात्रा को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि ई रहते कहां हैं। बिहार में, लोकसभा चुनाव में जब से चार सीट पर लॉक्ड हुए हैं, विधानसभा के मानसून सत्र में भी एक दिन नहीं गए। यात्रा को भी बीच में ही स्थगित कर देते हैं। विदेश यात्रा तो इनका अधिकार क्षेत्र में है, लेकिन उसमें भी एक शर्त है। विदेश जाने से पहले कोर्ट को बताना पड़ेगा कि कहां जा रहे हैं। नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स तो जा नहीं रहे हैं। वहां लेक्चर तो है नहीं। विदेश यात्रा भी स्थगित कर कोर्ट में पेशी होना होगा।

दरअसल, तेजस्वी यादव आभार यात्रा पर हैं, लेकिन इसके बाद वे विदेश जाने वाले हैं। हालांकि उनका पासपोर्ट जब्त है, लेकिन कोर्ट से अनुमति लेकर ही वह अपने परिवार के साथ लंदन जाने वाले थे। नीरज कुमार ने कहा कि समन के बाद अब ऐसा नहीं हो पाएगा। उनको अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ेगी।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add1