Friday 11-Sep-2026

कहां है RJD के स्टार प्रचारक लालू यादव? जेडीयू MLC नीरज कुमार का तेजस्वी से सवाल

कहां है RJD के स्टार प्रचारक लालू यादव? जेडीयू MLC नीरज कुमार का तेजस्वी से सवाल

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

जेडीयू एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर लालू प्रसाद यादव की सक्रियता बिहार में हो रहे उपचुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव में क्यों नहीं है। उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल के स्टार प्रचारक हैं, तो वह गायब कहां हैं? किसने लालू प्रसाद यादव को रोक रखा है। नीरज कुमार ने कहा कि लालू यादव एक सक्षम नेता हैं. आखिर उन्हें अक्षम क्यों कर दिया गया है।

जेडीयू एमएलसी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव पटना की सड़कों पर घूमते हैं। वह मरीन ड्राइव जाते हैं। आखिर क्या कारण है कि लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक स्वीकार्यता को नकारा जा रहा है। आरजेडी के अंदर लालू प्रसाद यादव को नजरबंद करने का जिम्मेदार कौन है? इसका आप खुलासा कीजिए। तेजस्वी यादव यह बताइए कि राष्ट्रीय जनता दल के स्टार प्रचारक में लालू प्रसाद कहां हैं?

impact add3

नीरज कुमार ने आगे कहा कि बिहार में उपचुनाव के महागठबंधन उम्मीदवारों के नामांकन में भी उनकी उपस्थिति नहीं रही। उनकी झारखंड में उपस्थिति नहीं हुई। आखिर किसने लालू यादव को राजनीतिक रूप से नजरबंद कर डाला है। इस तथ्य का जरूर खुलासा होना चाहिए. लालू यादव क्या अक्षम हो गए हैं?

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add4