Thursday 30-Apr-2026

छठ पूजा से पहले सासाराम में कई घरो में रेड, हथियार और नशीले पदार्थ बरामद; 10 हिरासत में

छठ पूजा से पहले सासाराम में कई घरो में रेड, हथियार और नशीले पदार्थ बरामद; 10 हिरासत में

रोहतास, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के सासाराम में ठीक छठ पर्व से पहले पुलिस की स्पेशल टीम ने एक साथ कई घरों में रेड की है। छापेमारी के जो बरामद हुआ, उसे देख पुलिस के भी होश उड़ गए। रेड में अत्याधुनिक हथियार, हेरोइन सहित कई चीजे बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार एसपी के मुताबिक रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना के मुबारकगंज में कुछ लोगों के घर में हथियार छुपाकर रखा गया। साथ ही नशीले पदार्थों का कारोबार भी हो रहा है। सूचना मिलने के बाद जिला मुख्यालय सासाराम के मुबारकगंज में रोहतास एसपी रौशन कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ रात के 2 बजे से ही रेड डाली। इस दौरान मौके से कई आधुनिक हथियार, हीरोइन-ड्रग्स, नगदी के अलावा लैपटॉप और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

impact add4

एसपी रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर दलबल के साथ इलाके में 6 से 7 घरों में यह छापेमारी की गई, जिसमें कई हथियार मिले हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अब तक कुल 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इन लोगों के पास से हथियार एवं ड्रग्स मिले हैं।

बरामद हथियारों के बारे में भी फाइनल संख्या का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फिलहाल छापामारी खत्म हो गई है और जांच चल रही है। पकड़े गए 10 लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद हथियारों की संख्या बरामद नगदी एवं ड्रग्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।