Wednesday 18-Feb-2026

जेडीयू का दामन थामेंगे खान सर? नीतीश कुमार के बाद मनीष वर्मा से मिले, अटकलें तेज

जेडीयू का दामन थामेंगे खान सर? नीतीश कुमार के बाद मनीष वर्मा से मिले, अटकलें तेज

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

देश के चर्चित शिक्षक खान सर क्या नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू का दामन थामने जा रहे हैं? यह सवाल इसलिये सामने आ रहा है क्योंकि खान सर नेजेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या खान सर जेडीयू ज्वाइन करने का मन बना रहे हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि अभी कुछ दिनों पहले ही खान सर ने सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी. अब मनीष वर्मा से वो मिले हैं। ऐसे में कयासों का दौर शुरू हो गया है।

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने मुलाकात की तस्वीरों को अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। मुलाकात की वजह उन्होंने अपने पोस्ट में बताई है। पोस्ट में लिखा गया है कि आज पटना आवास पर बिहार और देश के जाने-माने शिक्षक खान सर का आना हुआ। उनके साथ बिहार की शिक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने सहित बिहार के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई। निश्चित रूप से बिहार सहित पूरे देश के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को सुलभ बनाने में आपकी भूमिका सराहनीय है।

बता दें कि मनीष वर्मा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। वे सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। यही वजह है कि नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है और जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। अभी कुछ दिनों से मनीष वर्मा भी लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर सभाएं कर रहे हैं। लोगों से मिल रहे हैं। नीतीश कुमार के किए गए कामों के बारे में लोगों को बता रहे हैं। अब उनकी और खान सर की मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Advertisement

impact add3

Advertisement

impact add6