Monday 07-Sep-2026

सुबह-सुबह जेडीयू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी; क्या है पूरा मामला?

सुबह-सुबह जेडीयू कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी; क्या है पूरा मामला?

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र शुक्रवार की सुबह जेडीयू कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। इसमें ना सिर्फ पुरुष थे बल्कि महिलाएं भी दिखीं। अपनी मांग पूरी नहीं होने से परेशान हैं ग्राम रक्षा दल के कर्मियों ने नीतीश सरकार के विरोध में नारेबाजी की। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी प्रदर्शनकारियों को कार्यालय से हटाया। दरअसल, ग्राम रक्षा दल की बहुत पहले से मांग है कि मानदेय और नौकरी को स्थायी किया जाए. इसको लेकर वे लोग पटना में पहले भी प्रदर्शन और हंगामा करते रहे हैं।

अभी कुछ दिनों पहले ही ये सभी मुख्यमंत्री आवास के बाहर पहुंच गए थे। आवास के बाहर धरने पर बैठ गए थे। हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ा था। उस दिन भी इन लोगों ने कहा था कि विधानसभा सत्र शुरू होगा तो हम लोग जोरदार हंगामा करेंगे। अपनी मांग को लेकर रहेंगे। गर्दनीबाग धरना स्थल पर कई सालों से ये सभी लोग अपनी मांगों को लेकर धरना देते रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर आज सुबह-सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय के बाहर पहुंच गए।

impact add5

Advertisement

impact add1

Advertisement

impact add4