Saturday 19-Sep-2026

जल्द होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, बिहार जेडीयू अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बोले दिलीप जायसवाल

जल्द होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार,  बिहार जेडीयू अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बोले दिलीप जायसवाल

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सोमवार जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। उमेश कुशवाहा से मुलाकात के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा बीजेपी जेडीयू और गठबंधन के अन्य घटक दल का तालमेल अच्छा हो, इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि हम लोगों का सदस्यता अभियान चल रहा है, तो दोनों दलों के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बेहतर स्थिति हो यह कोशिश हो रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार और आयोग बोर्ड निगम की सूची जल्द जारी होगी, लिस्ट तैयार है।

वहीं जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में आपसी तालमेल बेहतर कैसे हो इसे लेकर बहुत जल्द को ऑर्डिनेशन कमिटी बनाई जाएगी। इसकी चर्चा भी हुई है और आगे भी होगी। ये एक औपचारिक मुलाकात थी। उमेश कुशवाहा ने कहा कि बोर्ड, निगम और आयोग की सूची जल्द जारी होगी।

impact add5

गौरतलब है कि वर्तमान समय में मंत्री परिषद में जेडीयू, बीजेपी और हम को मिलाकर कुल 30 सदस्य हैं, जिसमें सीएम नीतीश, दोनों डिप्टी सीएम एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शामिल है। मंत्री परिषद की अधिकतम सीमा 36 है। छह और मंत्री बनाए जा सकते हैं। एक साल बाद विधानसभा चुनाव है। कुछ नए लोगों को भी मौका देकर विभिन्न वर्गों को साधने की कोशिश की जा सकती है।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add2