Thursday 30-Apr-2026

VIDEO: देखिये कैसे बीच सड़क पर नीतीश कुमार से मिले अनंत सिंह, चर्चाओं का दौर शुरू

VIDEO: देखिये कैसे बीच सड़क पर नीतीश कुमार से मिले अनंत सिंह, चर्चाओं का दौर शुरू

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह से मिलने उनके पैतृक आवास लदमा स्थित मोकामा के घर पर पहुंचे। दोनों नेताओं में लंबी बातचीत हुई। पिछले दिनों जेल से रिहा होने के बाद भी अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। बता दें कि आज नीतीश कुमार जब लदमा पहुंचे तो अनंत सिंह खुद मुख्यमंत्री को रिसीव करने पहुंचे थे। गौरतलब है कि अनंत सिंह को हाल ही में पटना हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में AK-47 के केस में उन्हें बरी कर दिया है।

दरअसल, जेल से रिहा होने के बाद अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। नीतीश कुमार और पूर्व विधायक के बीच हुई आज की यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। अनंत सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। हालांकि, इस मुलाकात का उद्देश्य स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन इसे लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

दरअसल, सीएम नीतीश आज बाढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ अनुमंडल इलाके में करोड़ों रुपए की लागत से कई परियोजनाओं का उद्घाटन और चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पथ पर रेलवे ओवर ब्रिज, ताजपुर-करजान सड़क संपर्क पथ का गहन निरीक्षण किया, उसके बाद नव निर्मित बेलछी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया।

impact add5