Monday 07-Sep-2026

केसी त्यागी का JDU के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा, राजीव रंजन प्रसाद को मिला जिम्मा

केसी त्यागी का JDU के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा, राजीव रंजन प्रसाद को मिला जिम्मा

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

पूर्व सांसद केसी त्यागी ने जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से त्यागपत्र दे दिया है। वह पार्टी के मुख्य सलाहकार के अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता भी थे। त्यागी के इस्तीफे के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। इस संबंध में पार्टी की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है।

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने पत्र जारी किया है, जिसमें केसी त्यागी के इस्तीफे को उनका निजी कारण बताया है। साथ ही राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने की बात कही है. इससे पहले नालंदा के राजीव रंजन को भी नीतीश कुमार ने जेडीयू का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था लेकिन असमय उनका निधन हो गया।

impact add2

केसी त्यागी ने कहा है कि मैंने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन मैं अभी भी जनता दल यूनाइटेड में बना हुआ हूं। कल ही इसको लेकर मैंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खत लिखा था। सीएम ने मुझे पार्टी के राजनीतिक सलाहकार पद पर रहने के लिए कहा है। मेरा उनसे पॉलिटिकल कमिटमेंट है।

Advertisement

impact add6

Advertisement

impact add1