Monday 22-Jun-2026

JDU मतलब जहां दारू अनलिमिटेड... RJD ने बताया नीतीश कुमार की पार्टी का फुल फॉर्म

JDU मतलब जहां दारू अनलिमिटेड... RJD ने बताया नीतीश कुमार की पार्टी का फुल फॉर्म

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद में राज्य में न तो शराब की तस्करी रुक रही है और न ही जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थम रहा है। कुछ दिन पहले ही सिवान, छपरा और गोपालगंज में कई लोगों की मौत हुई है। इसको लेकर आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू को घेरा है। इतना ही नहीं आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया पर शराब की बोतल के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दारू और जेडीयू के बीच संबंध स्थापित करने की कोशिश की गई है।

आरजेडी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक शराब की बोतल के बीच जेडीयू के अंग्रेजी अक्षरों को रखकर उनका फुल फॉर्म बताया है। इस पोस्ट में लिखा है कि J- जहां D- दारू U- अनलिमिटेड। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद हर घर में उपलब्ध शराब और जहरीली शराब से हो रही मौतों का जिम्मेवार कौन है? विकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम और उनकी पार्टी जेडीयू का नाम है।

दरअसल, बिहार में जहरीली शराब से मौत के मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सत्ता पक्ष पर हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार की नीति, निर्णय और नीयत पर सवाल उठाते रहे हैं। पिछले दिनों भी उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बिहार में 100 से अधिक लोगों की मौत जहरीली शराब के कारण नहीं हुई है, बल्कि जहरीली सरकार के कारण ये लोग मारे गए हैं।

impact add3

Advertisement

impact add5

Advertisement

impact add6