Saturday 19-Sep-2026

नीतीश कुमार नहीं आएंगे तो नहीं आएं, बिहार सीएम को लालू यादव का दो टूक जवाब

नीतीश कुमार नहीं आएंगे तो नहीं आएं, बिहार सीएम को लालू यादव का दो टूक जवाब

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले कहा था कि अब वो कभी महागठबंधन में नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। मंगलवार को पटना एयरपोर्ट परिसर में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए लालू ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि नीतीश कुमार नहीं आएंगे तो नहीं आएं। लालू ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव यात्रा पर निकले हैं. पूरे राज्य में वह यात्रा करेंगे।

दरअसल, पिछले दिनों जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए थे तो उन्होंने नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इसके बाद नीतीश कुमार ने आईजीआईएमएस में नेत्र अस्पताल के उद्घाटन मौके पर अपनी दिल की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि बीच में दो बार गलती हुई, मैं इधर-उधर हुआ लेकिन अब नहीं होगा।

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव ने भी स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी कीमत पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को वह अपने साथ नहीं लेंगे। अब लालू यादव ने भी बातों-बातों में इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में जो महागठबंधन है, उस के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरा जाएगा।

Advertisement

impact add4

Advertisement

impact add4