Friday 01-May-2026

जेडीयू की पूर्व MLC मनोरमा देवी और उनके बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर में लिखा- बड़ा धमाका करेंगे

जेडीयू की पूर्व MLC मनोरमा देवी और उनके बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर में लिखा- बड़ा धमाका करेंगे

पटना, इंपैक्ट लाइव टीम।

जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी वाला यह पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से आया है। एक लिफाफे में जेडीयू नेता मनोरमा देवी और दूसरे में उनके पुत्र राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव का नाम था। दोनों में जान मारने की धमकी मिली है। धमकी वाला पत्र मिलते ही उनके परिवार के लोग चिंतित हुए हैं। इस मामले की प्राथमिकी गया जिले के रामपुर थाना में दर्ज कराई गई है। वहीं, पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीते दिनों स्पीड पोस्ट के माध्यम से जेडीयू नेता मनोरमा देवी के घर पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से दो लिफाफे आए हैं। स्पीड पोस्ट के माध्यम से लिफाफा मिलने के बाद उसे पढ़ा गया तो सभी के होश उड़ गए। यह दोनों लिफाफे पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और उनके बड़े बेटे राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव के नाम से थे। दोनों लिफाफे में जान से मारने की धमकी भरी बातें लिखी गई थी। 24 अगस्त को पटना जीपीओ से स्पीड पोस्ट कराया गया था। स्पीड पोस्ट बीते दिन पूर्व एमएलसी एमएलसी मनोरमा देवी के घर पहुंचा, इसमें दो लिफाफे निकले. एक लिफाफा मनोरमा देवी के नाम से था तो दूसरा लिफाफा उनके पुत्र रॉकी यादव के नाम से। दोनों में ही धमकी भरी बातें लिखी थी। दोनों को जान करने को धमकाया गया है। जान से मारने की धमकी वाले पत्र में कहा गया है कि बड़ा धमाका करेंगे।

impact add4

इस मामले को लेकर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मनोरमा देवी ने कहा है कि स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनके यहां बीते 26 अगस्त को डाक के माध्यम से दो लिफाफा मिले थे। एक में मेरा और दूसरे में मेरे बड़े पुत्र राकेश रंजन का नाम लिखा था। इसे मेरे घर के कर्मचारी अजय शर्मा ने रिसीव किया, जिसके बाद मेरे निजी सहायक रविंद्र कुमार ने लिफाफा खोला। पढ़ने के बाद उसने बताया कि आप लोगों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र आया है, जिसमें जान मारने की धमकी लिखी है और बड़ा धमाका करने की चेतावनी दी गई है। इस केस के आईओ रामपुर थाने के इंस्पेक्टर दिनेश बहादुर सिंह खुद बने हैं। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Advertisement

impact add2

Advertisement

impact add2